डभरा-चंद्रपुर मुख्य मार्ग पर ग्राम पुटीडीह के पास इक्को वाहन पलट गया ।

खबर शेयर करें

एक बार फिर सक्ती जिले में शनिवार को एक इको वैन जो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। डभरा-चंद्रपुर मुख्य मार्ग पर ग्राम पुटीडीह के पास यह हादसा हुआ। वाहन में सवार 8 वयस्क और 5 बच्चे घायल हुए। सभी श्रद्धालु जगन्नाथपुरी से चंद्रहासिनी माता के दर्शन कर नगर पंचायत लवन लौट रहे थे। वैन अचानक सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई। राहगीरों ने तुरंत सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा ले जाया गया। एक महिला को सिर पर चोट लगी, जिनका प्राथमिक उपचार किया गया। अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं।


खबर शेयर करें
इसे भी पढ़े..  सट्टा एप:पैनल चलाने वाले कर रहे हैं खुद के साथ सायबर फ्रॉड की शिकायत

Recent Posts