कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने बीईओ, रेशम धागाकरण इकाई और निर्माणाधीन जिला अस्पताल का निरीक्षण किया

खबर शेयर करें

सारंगढ़ बिलाईगढ़, /कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिला मुख्यालय सारंगढ़ के कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, फील्ड ऑफिसर (रेशम) सह टसर, मलबरी धागाकरण इकाई और निर्माणाधीन जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने बीईओ सारंगढ़ रेशम लाल कोसले से विभागीय सेटअप, पेंशन और अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण की स्थिति के संबंध में जानकारी ली।इसी तरह कार्यालय फील्ड ऑफिसर (रेशम) सह टसर, मलबरी धागाकरण इकाई में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने वहां कोकून से रेशम धागा बना रहे हैं महिलाओं के धागा निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर ने वहां कार्यरत श्रमिकों की संख्या, उनके अनुपस्थिति का कारण और मशीन कब से चालू और कब से बंद की स्थिति के बारे में प्रभारी अधिकारी से पूछताछ की। कलेक्टर ने कोकून संग्रहण के बारे में जानकारी लेकर निर्देश दिए कि, कोकून बैंक के लिए सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले से विभाग को प्रस्ताव भेजें। इसी प्रकार कलेक्टर ने निर्माणाधीन जिला चिकित्सालय भवन का आकस्मिक निरीक्षण किया और वहां पर कार्यरत ठेकेदार के प्रतिनिधि से कार्य के संबंध में पूछताछ कर श्रमिकों के लगातार उपस्थिति लेकर कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।


खबर शेयर करें
इसे भी पढ़े..  जिपं सदस्य आरक्षण जारी होते ही जनता से आशीर्वाद मांगने उतरी - विभूति खूंटे

Recent Posts