विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर लगाया गया जांच शिविर
दिनांक 28 जुलाई 2025 को विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय सारंगढ़ बिलाईगढ़ के मार्गदर्शन में सेक्टर गोडम के समस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा के पी हायर सेकेंडरी स्कूल बंधापाली में सिकल सेल, होमोग्लोबिन और आंख का जांच शिविर का आयोजन किया गया ।शिविर में जिन छात्रों का आयुष्मान कार्ड नहीं बना था उसे भी बनाया गया । उक्त शिविर में डॉक्टर एफ आर निराला सीएमएचओ सारंगढ़, श्री ओम प्रकाश कुर्रे एसएमओ गोडम, श्री अरुण नायक एसएमओ कनकवीरा, श्री रोशन सच्चिदेव डीपीसी सारंगढ़ एवं सेक्टर गोडम के सभी स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे ।
उक्त शिविर में डॉक्टर एफ आर निराला जी ने विश्व हेपेटाइटिस दिवस के मौके पर हेपेटाइटिस के बारे में छात्रों को जानकारी दिए, हेपेटाइटिस के अलावा आंख संबंधी जानकारी, टी वी ,सिकल सेल व अन्य कई बीमारियों के बारे में जानकारी दिया गया। शिविर के दौरान जिला प्रशासन सारंगढ़ बिलाईगढ़ की ओर से श्री प्रखर चंद्राकर जी (आई ए एस, ओआईसी हेल्थ) एसडीएम सारंगढ़ का भी आगमन हुआ एवं उन्होंने जांच शिविर का अवलोकन किया शिविर में 62 बच्चों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया।136 छात्रों का हीमोग्लोबिन एवं सिकल सेल जांच,नेत्र जांच किया गया, कई छात्रों को आयरन एवं फोलिक एसिड का टैबलेट दिया गया व शरीर को स्वस्थ एवं निरोग कैसे रखें इसके बारे में स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा विस्तार से जानकारी दिया गया।