ग्रीन सस्टेनेबल कम्पनी की सूनवाई निरस्त करने विधायक व जनपद अध्यक्ष के नेतृत्व में ग्रामीणों ने घेरा कलेक्ट्रेट, जर्बदस्त नारेबाजी

IMG-20250922-WA0016
खबर शेयर करें

सारंगढ़ आज दोपहर में  सैकड़ों ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय सारंगढ़ से कलेक्ट्रेट तक सैकड़ों की संख्या में विधायक उत्तरी जांगड़े व जनपद पंचायत अध्यक्ष ममता राजीव सिंह के नेतृत्व में रैली निकाली व कलेक्ट्रेट में कलेक्टर से आगामी 24 सितंबर से होने वाली जनसुनवाई निरस्त करने की मांग कि और इस मामले को सुनने बाहर नहीं आने को लेकर कलेक्टर हाय हाय की नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव कर दिया।ज्ञात हो की सारंगढ़ लात नाला किनारे बसे ग्राम लालघुरवा, जोगनीपाली, कपिस्दा, सरसरा, एवं धौराभांठा के 500 एकड़ से अधिक जमीन पर लाईमस्टोन ओपन खदान की अनुमती देने से क्षेत्र में आकोश व्याप्त है एवं खनन उत्पन्न होने वाले प्रदुषण को लेकर स्थानिय नगारिकों में चिन्ता व्यक्त की है एवं लगभग प्रतिदिन 1000 वाहनो से खनिज का परिवहन किया जावेगा जिससे क्षेत्र की व्यवस्था बद से बदतर हो जावेगा।


खबर शेयर करें

Recent Posts