युवा शक्ति का संगम: बिलासपुर में भाजपा युवा मोर्चा की संभागीय बैठक, पवन साय-राहुल टिकरिया ने भरी हुंकार – सारंगढ़ से कमल नयन बेहार ने भी दिखाया दम भारतीय जनता युवा मोर्चा का बिलासपुर संभागीय बैठक संपन्न

खबर शेयर करें

बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा का संभागीय बैठक बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस बैठक में संगठन को मज़बूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने पर गहन मंथन किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय एवं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने युवाओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए उन्हें संगठन विस्तार और जनसेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा ही आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सबसे अहम भूमिका निभाएगा।

इसे भी पढ़े..  कलेक्टर ने समिति प्रबंधकों को दिए सख्त निर्देश, छोटे और सीमांत किसानों को धान खरीदी टोकन के लिए भटकना नहीं पड़े अवैध कोचियों का या अमानक, धान खरीदी पर समिति प्रबंधक के विरूद्ध होगी कठोर कार्रवाई जिन किसानों का टोकन काटा गया, उसका शत प्रतिशत भौतिक सत्यापन के बाद ही धान खरीदी करने निर्देश 27 जनवरी से खरीदे धान का पृथक से स्टेकिंग करने के निर्देश किसानों के टोकन काटे गए, किन्तु किसानों के पास धान नहीं है तो रकबा समर्पण करने के निर्देश कलेक्टर ने धान खरीदी को लेकर की समिति प्रबंधकों के साथ अहम

सारंगढ़ से युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमल नयन बेहार भी इस बैठक में शामिल हुए। उन्होंने क्षेत्रीय स्तर पर संगठन की मजबूती, युवाओं की भागीदारी और सारंगढ़ क्षेत्र में चल रहे राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी।

बैठक में संभाग के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत की और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। सभी ने एक स्वर में आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत करने और युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़े..  कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसआईआर की दी जानकारी मतदाताओं के मतदाता सूची हेतु विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रारंभ

इस दौरान कार्यकर्ताओं में गजब का जोश और उत्साह देखने को मिला। बैठक में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले समय में गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक संगठन को पहुंचाया जाएगा, ताकि हर युवा भाजपा की विचारधारा से जुड़ सके।

कुल मिलाकर, बिलासपुर संभागीय बैठक ने युवा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और जोश का संचार किया, जो आने वाले दिनों में पार्टी के लिए अहम साबित होगा।


खबर शेयर करें

Recent Posts