स्कूल शिक्षा और ग्रामोद्योग मंत्री गजेन्द्र यादव ने शिल्पकारों को किया प्रोत्साहित,भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता को किया संबोधित,प्रेस क्लब की मांग पर नवोदय विद्यालय की स्वीकृति

खबर शेयर करें

सारंगढ़ बिलाईगढ़, / स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि और विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव ने सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम बैंगीनडीह के शिल्पकारों से मुलाकात कर उनके शिल्पकला का अवलोकन किया। स्थानीय शिल्पकारों की मांग पर ग्रामोद्योग मंत्री ने शिल्प कला के अधिकारियों को शिल्प विकास का जिला कार्यालय खोलने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय और राज्य पुरस्कार विजेता शिल्पकार हीराबाई झरेका और मिनकेतन बघेल ने मंत्री को “नाव का शिल्प” भेंट किया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय नायक, पूर्व विधायक केराबाई मनहर, सत्ताधारी राजनीतिक दल के प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्राही , जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण उपस्थित थे।इसके बाद भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया इस दौरान पत्रकारों ने स्वामी आत्मानंद विद्यालय सहित क्षेत्र के कई विद्यालयों को जीर्ण शीर्ण व अव्यवस्था के संबंध में प्रश्न किए जिसे सुधारने की बात कही वहीं प्रेस क्लब की मांग पर जिले में शीघ्र नवोदय विद्यालय की स्वीकृति दिया।


खबर शेयर करें
इसे भी पढ़े..  67562 किसानों ने 330863 एमटी धान का बिक्री किया

Recent Posts