एनीकट के ऊपर से बहा रहा था पानी,लोगों ने किया-पार:बलौदाबाजार में 30-40 लोगों को लेकर निकली मिनी ट्रक, आवाजाही पर रोक

खबर शेयर करें

बलौदाबाजार  में लोग जान जोखिम में डालकर महानदी पर बने एनीकट पार करते दिखे। यह वीडियो तीन दिन पुराना है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एनीकट के ऊपर से पानी बहने के बावजूद मिनी ट्रक 30-40 लोगों को लेकर नदी पार करती हुई दिखाई दे रही है। मामला गिधपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम अमेठी का है। वायरल वीडियो में एनीकट का रास्ता पानी से लबालब दिख रहा है। गाड़ी के टायर भी बहाव में डूबे हुए हैं। वाहन में सवार लोगों की भारी भीड़ किसी भी क्षण संतुलन खोने और बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती थी। स्थानीय निवासियों ने बताया कि ऐसी लापरवाही भरी घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। प्रशासन की ओर से लोगों को जोखिम न लेने की सलाह दी जाती है, लेकिन कुछ लोग इन चेतावनियों को नजरअंदाज कर अपनी जान खतरे में डालते हैं। बता दें कि महानदी आज भी उफान पर है, जिसके कारण अमेठी एनीकट पर आवाजाही पिछले तीन दिनों से बंद है। जब नदी उफान पर होती है और खतरा स्पष्ट होता है, तो पूरा प्रशासनिक अमला सक्रिय हो जाता है और लोगों को नदी के पास जाने से रोका जाता है। हालांकि, जैसे ही पानी का स्तर थोड़ा कम होता है, लापरवाही बढ़ जाती है।

खबर शेयर करें
इसे भी पढ़े..  सारंगढ़ में 13 मार्च को होगा साइकिल स्टैंड की नीलामी

Recent Posts