2 नवंबर से 4 नवंबर तक सारंगढ़ के खेलभाठा मैदान में होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव राज्योत्सव में निःशुल्क प्रदर्शन और स्थान के लिए कर सकते हैं संपर्क

खबर शेयर करें

सारंगढ़ बिलाईगढ़ /कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के नेतृत्व में जिला राज्योत्सव का आयोजन सारंगढ़ के खेलभाठा मैदान में 2 नवंबर से 4 नवंबर 2025 तक किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से इस मंच में स्वप्रेरणा से निःशुल्क अपने हुनर का प्रदर्शन करने वाले नृत्य, गायकी आदि के कलाकार या संस्था को सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु मंच दिया जाएगा, वे कलेक्ट्रेट कार्यालय सारंगढ़ में डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू से संपर्क कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े..  संत गुरु घासीदास जी का संदेश ‘मनखे-मनखे एक समान’ ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सारंगढ़ में गुरु घासीदास रजत जयंती समारोह का भव्य समापन समानता, सत्य और सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलकर ही समरस समाज का निर्माण संभव

इसी प्रकार पेंटर, विभिन्न प्रकार के शिल्प कलाकार अपने मूर्ति का प्रदर्शन, गुपचुप, भेल, नाश्ता के लिए छोटे होटल व्यापारी, कोई व्यक्ति, महिला, संस्था, स्व सहायता समूह अपने उत्पाद, विभिन्न प्रकार के व्यापारी, ट्रैक्टर आदि के प्रदर्शन के लिए स्टॉल हेतु राज्योत्सव में स्थान चाहते हैं वे सीएमओ नगरपालिका सारंगढ़ से 7770973938 या लोक निर्माण विभाग सारंगढ़ के एसडीओ पटेल से 8349430940 पर संपर्क कर सकते हैं।


खबर शेयर करें

Recent Posts