कलेक्टर डाॅ. कन्नौजे ने जल जीवन मिशन के निर्माणाधीन इंटक वेल, एमबी टंकी और फिल्टर प्लांट का किया अवलोकन ठेकेदारों को श्रमिक बढ़ाकर कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश घोठला हरदी समूह जल प्रदाय योजना से लगभग 50 गांव और सारंगढ़ में सीधा होगा महानदी का जलापूर्ति

खबर शेयर करें

सारंगढ़ बिलाईगढ /कलेक्टर डाॅ संजय कन्नौजे ने महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन अंतर्गत घोठला हरदी समूह जल प्रदाय योजना के निर्माण कार्यों की प्रगति का अवलोकन करने सारंगढ़ ब्लाॅक के ग्राम हरदी, मधुबन और धुता गए। इस दौरान उन्होंने हरदी में निर्माणाधीन एमबी पानी टंकी के ठेकेदार को श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार मधुबन के वाटर फिल्टर प्लांट और एमबी पानी टंकी के निर्माण कार्य का अवलोकन कर कलेक्टर ने वहां फ्लोर, प्लास्टर, वायरिंग आदि को अलग-अलग श्रमिकों को बांटकर करने के निर्देश ताकि कार्य जल्दी कार्य पूर्ण हों। कलेक्टर ने ग्राम धुता के पास महानदी किनारे निर्माणाधीन इंटेकवेल निर्माण का निरीक्षण किया और शीघ्र निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि घोठला हरदी समूह जल प्रदाय योजना अंतर्गत हरदी, मधुबन में एमबी पानी टंकी का निर्माण हो रहा है। इस एमबी पानी टंकी से 17 गांवों में बिना बिजली के पानी सप्लाई होगा। साथ ही घोठला हरदी मार्ग से महानदी पानी का पाइप रूट सारंगढ़ तक बिछ गया है, जिससे वह सारंगढ़ में भी पानी सप्लाई होगा। इस दौरे में डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप, एसडीओ बी के खरे उपस्थित थे।


खबर शेयर करें
इसे भी पढ़े..  रायपुर : डबल इंजन की सरकार में रेल नेटवर्क को मिल रही मजबूती

Recent Posts