जनपद अध्यक्ष श्रीमती ममता सिंह की अध्यक्षता में साधारण सभा जीवन दीप समिति बैठक पीएचसी भेड़वन में संपन्न

खबर शेयर करें

सारंगढ,, जनपद पंचायत सारंगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती ममता राजीव ठाकुर अध्यक्ष जीवन दीप समिति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेड़वन की अध्यक्षता में साधारण सभा की बैठक संपन्न हुआ, जिसमें खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ आर एल सिदार, मनोनीत सदस्य श्रीमती मीरा धरम जोलहे, श्री दीनानाथ खूंटे, सरपंच श्रीमती हेमा साहू एवं अन्य सदस्य गणों की उपस्थिति में संपन्न हुआ | अस्पताल में आने वाले मरीजों के अच्छे इलाज की सुविधा , टीबी, कुष्ठ , फाइलेरिया, मोतियाबिंद मुक्त ग्राम पंचायत एवं अन्य समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों पर चर्चा किया गया। समिति के द्वारा कई कार्य कराने पर स्वीकृति प्राप्त हुई, एवं आवश्यक पत्राचार उच्चाधिकारियों को करने के निर्देश दिया गया।
उक्त बैठक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद के प्रभारी श्री सी के पटेल , डॉ के एस पटेल, ममता मैत्री, श्री कन्हैया लाल चंद्रा, श्री दिलेश्वर साहू, मुन्नी लाल , स्टाफ नर्स अस्मिता, विक्टोरिया वर्मन, भगवान प्रसाद हरिप्रिय, श्री भोजराम जांगड़े एवं रामेश्वर यादव उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें
इसे भी पढ़े..  बेमेतरा : आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार कर रहा "बिहान

Recent Posts