सारंगढ़ और बिलाईगढ़ क्षेत्र में किया गया धान खरीदी का शुभारंभ

IMG-20251115-WA0009
खबर शेयर करें

सारंगढ़ बिलाईगढ़,,/ विपणन वर्ष 2025-26 में सारंगढ़ विकासखंड के सेवा सहकारी समिति कनकबीरा, कपरतुंगा, नौरंगपुर, कोसीर छोटे, दानसरा, मल्दा ब, अमझर के धान खरीदी केन्द्र में प्राधिकृत अधिकारीयों द्वारा किसानों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में इलेक्ट्रानिक तौल मशीन का पूजन अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक शमशेर सिंह और गणमान्य नागरिक रामकुमार थूरिया उपस्थित थे। इसी प्रकार खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे की उपस्थिति में बिलाईगढ़ ब्लॉक के उपार्जन केंद्र धनसीर में धान खरीदी प्रारम्भ किया गया। अधिकारियों ने इस दौरान किसानों का सम्मान किया गया।


खबर शेयर करें

Recent Posts