कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने किया औचक निरीक्षण, तकनीकी सहायक को फील्ड से हटाकर जिला पंचायत किया अटैच आंगनबाड़ी निर्माण कार्य में लापरवाही, सरपंच समेत 4 को नोटिस

खबर शेयर करें

सारंगढ़-बिलाईगढ़/ कलेक्टर संजय कन्नौजे ने जनपद पंचायत सारंगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत डोमाडीह (अ) में चल रहे आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने पाया कि निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडो के अनुरूप नहीं किया जा रहा है, गुणवत्ताहीन कार्य होने के कारण कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की और मानक अनुरूप कार्य नहीं कराए जाने पर क्रियान्वयन एंजेसी, सरपंच, सविच, ग्राम रोजगार सहायक एवं तकनीकी सहायक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही तकनीकी सहायक को जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संलग्न किया गया है। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इंद्रजीत बर्मन उपस्थित थे।


खबर शेयर करें
इसे भी पढ़े..  रायपुर : भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार हो अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों की रूपरेखा-वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी

Recent Posts