कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने बीएलओं के एसआईआर प्रगति का समीक्षा किया बीएलओ टीम 4 दिसंबर से पहले एसआईआर कार्य को पूर्ण करें: कलेक्टर डॉ कन्नौजे कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने भटगांव और सारंगढ़ में लिया बीएलओ बैठक

खबर शेयर करें

सारंगढ़ बिलाईगढ़, /कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा चलाए जा रहे अभियान विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की प्रगति का समीक्षा भटगांव और सारंगढ़ के बीएलओ के साथ बैठकर किया। संकुल केन्द्र भटगांव और सारंगढ़ में बीएलओ से कलेक्टर ने उनसे पूछा कि, कितना कितना मतदाता हैं, वे कितना प्रतिशत तक वितरण कर चुके, कितना प्रतिशत जमा हो गया है और प्रतिदिन कितना वे कार्य पूरा कर पा रहे हैं। जानकारी लेने के बाद कार्य के दौरान आ रही उनकी समस्या के बारे में जानकारी लिया।

इसे भी पढ़े..  स्वास्थ्य व्यवस्था में बढ़ोतरी के लिए कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने किया स्वास्थ्य विभाग का समीक्षा जिला हॉस्पिटल और सीएमएचओ कार्यालय के निर्माण को समय सीमा में मानक स्तर के साथ पूर्ण करने के निर्देश गर्भवतियों का पंजीयन कर हाईरिस्क प्रेग्नेंसी की नियमित जांच करने के निर्देश प्रति 3 माह में गर्भवतियों का पंजीयन अभियान चलाने के निर्देश अभियान चलाकर कुष्ठ, टीबी, ब्लड प्रेशर, शुगर मरीजों का चिन्हित कर इलाज करने के निर्देश

कलेक्टर ने मुनादी कराने और नेटवर्क वाली जगह पर एकत्रित होकर कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए

कलेक्टर ने कहा कि इस कार्य के लिए नगरीय निकाय में सभी सीएमओ और ग्राम पंचायतों में सरपंच एसआईआर कार्य के लिए मुनादी कराएं और उस स्थान पर सभी मतदाता एकत्र होकर फार्म लें और भरकर दें। इसी प्रकार घर-घर फार्म वितरण कार्य में कलेक्टर ने नगरीय निकायों में नगरीय निकाय के कर्मी को भेजने के निर्देश दिए। इस कार्य में सभी बीएलओ को सहयोग के लिए अतिरिक्त वित्त अधिकारी की नियुक्ति भी की गई है। सभी एक साथ निर्धारित ऐसा स्थल जहां इंटरनेट और टॉवर नेटवर्क हो वहां रहकर 4 दिसंबर के पूर्व कार्य को अभियान के रूप में पूरा करना है। कलेक्टर ने जिले में नियुक्त सभी बीएलओ और वित्त अधिकारी को एक साथ जाने और समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दो टूक कहा है कि, यदि ऐसा पाया जाता है जहां बीएलओ और वित्त अधिकारी कार्य में आपस में सहयोग नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण एसआईआर कार्य प्रभावित हो रहा है वहां उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

इसे भी पढ़े..  धान खरीदी केन्द्र सरिया में किसानों का आसानी से कट रहा टोकन किसान नरोत्तमनाथ प्रधान और बुध्देश्वर सामोल ने कहा, उनका टोकन आसानी से कटा 11 दिसंबर से 24 दिसंबर तक धान खरीदी के लिये 312 किसानों का टोकन कटा

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने बावाकुटी में एसआईआर कार्य का अवलोकन किया

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने सारंगढ़ के बावाकुटी क्षेत्र में मतदाता किनीया पटेल और रमेश पटेल से उनके एसआईआर कार्य के बारे में जानकारी लिया और उनके एसआईआर के कार्य को बीएलओ ने पूर्ण किया। इस दौरान एसपी आंजनेय वार्ष्णेय, एसडीएम वर्षा बंसल, सीएमओ ज्ञानपुंज कुलमित्र उपस्थित थे।


खबर शेयर करें

Recent Posts