बिलासपुर हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश की माताजी की पुण्य स्मृति में शांति हवन

खबर शेयर करें

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती कुसुम सिन्हा (10 जुलाई 1942 – 15 फरवरी 2026) की पुण्य स्मृति में शांति एवं आत्मशांति हेतु शांति हवन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 18 फरवरी 2026 को प्रातः 5:00 बजे से 6:30 बजे तक माननीय मुख्य न्यायाधीश के शासकीय आवास, उच्च न्यायालय आवासीय परिसर, बोदरी, बिलासपुर में संपन्न हुआ।

इसे भी पढ़े..  पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए 31 मई तक नवीनीकरण आवेदन आमंत्रित

कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शांति हवन किया गया। इसके पश्चात भजन संध्या एवं शोक सभा का आयोजन हुआ, जिसमें उपस्थितजनों ने मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने अपनी पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती कुसुम सिन्हा के जीवन, उनके सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, संस्कारों एवं पारिवारिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि माता के स्नेह, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद ने सदैव जीवन में कर्तव्यनिष्ठा, सत्यनिष्ठा और सेवा भाव की प्रेरणा दी है। माताजी के स्नेह और आशीर्वाद की स्मृतियां सदैव शांति और प्रेरणा प्रदान करती रहेंगी।

इसे भी पढ़े..  सिविल और मेकेनिकल इंजीनियरिंग तथा एमओएम कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई

कार्यक्रम में माननीय श्री विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़; माननीय श्री तोखन साहू, केंद्रीय राज्य मंत्री; माननीय श्री गजेंद्र यादव, विधि मंत्री सहित उच्च न्यायालय के समस्त माननीय न्यायाधीशगण उपस्थित रहे। इसके अलावा श्री रमेश बैस, पूर्व राज्यपाल; श्री सुशांत शुक्ला, विधायक; महाधिवक्ता; पुलिस महानिदेशक; अध्यक्ष एवं सचिव, उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ; वरिष्ठ अधिवक्ता; प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारीगण; रजिस्ट्रार जनरल व रजिस्ट्री के अधिकारीगण; छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के न्यायिक अधिकारी; जिला न्यायपालिका के न्यायिक अधिकारीगण; अधिवक्ता, उच्च न्यायालय के कर्मचारीगण तथा अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें

Recent Posts