भटगांव प्रायमरी स्कूल दूसरी कक्षा के छात्र,के साथ प्रधान पाठक ने किया मारपीट डंडे से सर फोड़ा,,

खबर शेयर करें

सारंगढ, बिलाईगढ़,,,, नगर पंचायत भटगांव के शासकीय प्राथमिक शाला इंदिरा नगर “द” में प्रधान पाठक द्वारा एक बच्चें के सिर को डंडे से मारकर लहू-लुहान करने का मामला सामने आया है ।

जहां घटना में बच्चा का सिर फट गया और यूनिफॉर्म खून से भीग गया। घटना के पश्चात परिजनों में आक्रोश है।
कुछ जनप्रतिनिधि और पड़ोसियों के साथ स्कूल पहुँचे और घटना की जानकारी ली । बच्चें के साथ डंडे से मारने का विरोध किया। साथ ही मौके पर पहुँचे मीडिया टीम को उन्होंने बताया कि उनके बेटे के सिर को लकड़ी के बने बिटनुमा डंडे से शिक्षक मारकर लहू-लुहान कर दिया।

इसे भी पढ़े..  उस्ताद अल्लाउद्दीन ख़ान संगीत महाविद्यालय से सैकड़ों नेशनल-इंटरनेशनल टैलेंट, गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी नाम दर्ज !

वहीं दूसरी ओर संबधित प्रधान पाठक ने भी मीडिया को बताया कि बच्चें के साथ उन्होंने डंडे से पिटाई तो की है लेकिन उनके सिर पर चोंट डंडे से नही लगी है।


खबर शेयर करें

Recent Posts