सेवानिवृत्ति पर जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक जवाहर दरियो को दी गई गरिमामय विदाई जनसंपर्क विभाग में अनवरत 36 वर्षों तक दी सेवाएं

खबर शेयर करें

सारंगढ़ बिलाईगढ़ / जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने के बाद अपर संचालक जवाहर लाल दरियो के सेवानिवृत्ति अवसर पर नवा रायपुर स्थित संवाद के ऑडिटोरियम में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयुक्त जनसंपर्क डॉ. रवि मित्तल सहित जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों -कर्मचारियों ने दरियो को भावभीनी विदाई दी।

इसे भी पढ़े..  मितानिन सम्मान समारोह सम्पन्न

कार्यक्रम में आयुक्त जनसंपर्क डॉ. रवि मित्तल ने वरिष्ठ अधिकारी दरियो की सेवा, समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की। उन्होंने शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वस्थ, सुदीर्घ और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। अपर संचालक उमेश मिश्रा ने उनके साथ कार्य के अपने अनुभव को शेयर करते हुए कहा कि अविभाजित मध्य प्रदेश के इंदौर से जब उनका स्थानांतरण हुआ तो उन्होंने ही कार्यभार ग्रहण किया। संयुक्त संचालक संजीव तिवारी ने वरिष्ठ अधिकारी दरियो की सरलता और दायित्वों के प्रति समर्पण की प्रशंसा की।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए अपर संचालक आलोक देव ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला।

इसे भी पढ़े..  रायपुर : अनियमितता पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी निलंबित

वरिष्ठ अधिकारी दरियो ने इस मौके पर विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त मार्गदर्शन और सहकर्मियों से मिले सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि आप सभी लोगों के सहयोग से ही वह अपने दायित्वों के निर्वहन में सफल रहे हैं।


खबर शेयर करें

Recent Posts