कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने किया पवनी स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण अस्पताल पहुंचे कलेक्टर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए मरीजों से इलाज, दवाइयों और सुविधाओं की ली जानकारी ओपीडी, लैब, स्टोर और प्रसव कक्ष का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने दिए निर्देश

IMG-20260403-WA0019
खबर शेयर करें

सारंगढ़-बिलाईगढ़, /जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने हनुमान जयंती के दिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और मौके पर मौजूद स्टाफ से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सबसे पहले अस्पताल में उपस्थित मरीजों से बात कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति और उपचार व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। मरीजों से बातचीत के दौरान उन्होंने दवाइयों की उपलब्धता, डॉक्टरों की उपस्थिति और उपचार में किसी प्रकार की परेशानी के बारे में पूछा। साथ ही उन्होंने स्टाफ को निर्देशित किया कि मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दवा स्टोर रूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी लिया कलेक्टर ने अस्पताल की ओपीडी और आईपीडी व्यवस्थाओं की भी विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने जानकारी ली कि प्रतिदिन कितने मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि आसपास के क्षेत्रों से 70 से अधिक मरीज प्रतिदिन ओपीडी में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इस पर कलेक्टर ने व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

उन्होंने लैब कक्ष एवं स्टाफ रूम का भी निरीक्षण किया और वहां की साफ-सफाई, उपकरणों की उपलब्धता तथा कार्यप्रणाली की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल में स्वच्छता और सुव्यवस्थित व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है, जिससे मरीजों को बेहतर माहौल मिल सके।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पीएनसी वार्ड एवं प्रसव कक्ष का निरीक्षण कर डिलीवरी केस की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि यह 10 बिस्तरों वाला अस्पताल है और यहां प्रतिवर्ष 139 से अधिक सामान्य प्रसव सफलतापूर्वक कराए जा रहे हैं। इस पर कलेक्टर ने स्टाफ की सराहना करते हुए कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत किया जाए।
कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए, साथ ही दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता, नियमित जांच और आपातकालीन सेवाओं को प्राथमिकता दी जाए। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, एसडीएम प्रफुल रजक, तहसीलदार कमलेश सिदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें

Recent Posts