गांव में घूम रहे बच्चा चोर रहे सतर्क
26 फरवरी 2026 के दिन को ग्राम परसाडीह में 3 बच्चा चोर आए और महज डेढ़ साल की बच्ची तृप्ति ,पिता रामकृष्ण, माता चांदनी निवासी परसाडीह को जबरन ले कर जा रहे थे , तभी मां की नजर पड़ा और मेरे बच्चे को छोड़ो कह कर उनसे भीड़ गई बच्ची के मां के हल्ला से घबरा कर दो आदमी सरसों के खेत के तरफ भागे और एक आदमी गांव के बाहर था वो भी भाग खड़ा हुआ,
इस घटना से पूरा क्षेत्र डरा – सहमा हुआ है और आस पास के गांव में मुनियादी भी कर दिया गया पर बच्चों की चोरी का मामला दिनों दिन बढ़ता जा रहा है, इससे गंभीरता से ले कर बच्चों के सुरक्षा के लिए हम सभी को सजग रहना पड़ेगा ।