प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेडवन राष्ट्रीय मूल्यांकन सम्पन्न

खबर शेयर करें

सारंगढ/ NQAS (राष्ट्रीय गुणवत्ता एश्योरेंस मानक), स्वास्थ्य केन्द्रों में दी जाने वाली सेवाओं और सुविधाओं का राष्ट्रीय स्तर के मानक का मूल्यांकन किया गया। कलेक्टर डॉ संजय कुमार कौनोज जी के निर्देशन मे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एफ आर निराला जी के नेतृत्व एवम डॉ आर एल सिदार बीएमओ सारंगढ के कुशल मार्गदर्शन मे लगातार पिछले कुछ महीने से जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को NQAS अनुरूप प्रशिक्षण आयोजित कर तैयारी कराएं हैं । जिला सलाहकार श्री कृष्ण पुरी गोस्वामी के निगरानी में जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का NQAS अनुरूप उन्नयन का कार्य चल रहा है ,इसी क्रम मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेडवन का कार्य पूर्ण होने पर NQAS मूल्यांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन किया गया । स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा नामित राष्ट्रीय मूल्यांकन कर्ता डॉ अजय सिंह एवं डॉ अंजु गोपे प्रधान के द्वारा 16और 17 मार्च को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेडवन का भ्रमण किया गया ओपीडी,आईपीडी प्रसव कक्ष, लैबोरेट्री, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम तथा सामान्य प्रशासन जैसे अहम शाखाओं का मूल्यांकन किया गया है मूल्यांकन के दौरान इन शाखाओं से संबंधित रजिस्टर्ड एवं रिकॉर्ड की जांच की गई एवं कार्यक्रमों से संबंधित शाखा के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ भर्ती मरीजों का इंटरव्यू लेकर भी स्वास्थ्य सेवाओं में दी जाने वाली गुणवत्ताओं का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन के द्वारा हर्बल गार्डन, बीएमडब्ल्यू, फायर सेफ्टी, स्टोर रूम, जननी सुरक्षा योजना, मरीजों की परिवहन, मरीजों को दी जाने वाली पोषण आहार, पेयजल स्त्रोत, आईपीडी में भर्ती मरीजों के लिए बेड एवं बेडशीट, उनकी स्वच्छता, अलग-अलग दिवसों के लिए अलग-अलग रंगों की बेडशीट, प्रयोगशाला में की जाने वाली विभिन्न प्रकार की जांच एवं परीक्षण, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में टीबी, कुष्ठ, नेत्र, मलेरिया, फाइलेरिया, NCD, दंत, कान नाक गला इत्यादि कार्यक्रमों से संबंधित प्रश्नों के साथ-साथ उनके रिकॉर्ड का भी अवलोकन कर मूल्यांकन टीम द्वारा गोपनीय प्रतिवेदन भारत सरकार को प्रस्तुत किया जाएगा । इस प्रकिया मे ब्लॉक के सभी नोडल अधिकारी एवम संस्था के प्रभारी श्री चंद्र कुमार पटेल – आर.एम.ए, डाॅ.करुणा सागर पटेल आयुष चिकित्सा अधिकारी,डाॅ.गौरव साहु चिकित्सा अधिकारी, श्री ओ पी कुर्रे, श्री अरुण कुमार नायक,श्रीमति नौमिली तिवारी आर.एम.ए, कुमारी ममता मैत्री प्रवेक्षक , श्री के.एल.चंद्रा,फार्मशिष्ट , श्री योगेश्वर चन्द्रम फार्मासिस्ट, श्रीमति हिरा यादव स्टाफ नर्स, श्रीमती अवंती पटेल , श्रीमती नेहा गोस्वामी, श्रीमति अस्मिता देहरी नर्सिंग आफिसर, श्री गीता मनहर श्री दिलेश्वर साहू नेत्र सहायक अधिकारी,श्री भोजराम जांगडे ड्रेसर, श्री नेतराम पटेल , श्री कपिल मिंज , मुनी लाल सिदार एम.एल. टी. श्री रामेश्वर यादव जे.एस.ए. , श्री एम.बरीहा आयुर्वेद फार्मशिष्ट, श्रीमति विक्टोरिया बर्मन आर.एच.ओ महिला, श्री बी पी हरिप्रिय , श्री पंकज सिदार आपरेटर सेक्टर के समस्त सी.एच.ओ व आर.एच.ओ महिला एवं पुरुष, श्रीमती तारा बाई,सफाई कर्मचारी ,मितानिनों
का विशेष योगदान रहा।


खबर शेयर करें
इसे भी पढ़े..  निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर पटवारी दुष्यंत कुमार कुर्रे तत्काल निलंबित

Recent Posts