कलेक्टर ने विद्यार्थियों को आसान तरीके से ब्लैकबोर्ड पर लिखकर समझाया रियल नंबर्स कलेक्टर द्वारा विद्यार्थियों की पढ़ाई लिखाई, पुस्तक वाचन और शिक्षा गुणवत्ता की जांच जिले के सभी स्कूलों में सामूहिक पुस्तक वाचन को कलेक्टर ने दिया बढ़ावा कलेक्टर ने विभिन्न सरकारी संस्थाओं का किया आकस्मिक निरीक्षण

खबर शेयर करें

सारंगढ़-बिलाईगढ़,/ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सोमवार को सारंगढ़ एवं बिलाईगढ़ विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्था, विद्यार्थियों की अध्ययन क्षमता तथा पुस्तक वाचन गतिविधियों का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने भटगांव तहसील एवं उप पंजीयक कार्यालय का भी निरीक्षण कर शासकीय कार्यों की समीक्षा की।

सारंगढ़ विकासखंड के शासकीय हाईस्कूल कटेली पहुंचकर कलेक्टर ने कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों से हिंदी पाठ का वाचन कराया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहानी “गुल्ली-डंडा” के लेखक के बारे में पूछा, जिस पर विद्यार्थियों ने सही उत्तर देते हुए बताया कि इसके लेखक प्रेमचंद हैं। कलेक्टर ने बच्चों से गुल्ली-डंडा खेल के बारे में भी जानकारी ली, जिस पर विद्यार्थियों ने इसे खेलों का राजा बताया। उन्होंने छत्तीसगढ़ी लोकगीत, संस्कृत के सुभाषित तथा विभिन्न विषयों की पढ़ाई की प्रगति की जानकारी ली। कक्षा शिक्षक से पाठ्यक्रम की अब तक कितना पढ़ा चुके उसकी स्थिति पूछी, जिसमें बताया गया कि चार पाठ पूर्ण हो चुके हैं। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से उनके पसंदीदा विषय के बारे में भी चर्चा की, जिसमें अधिकांश बच्चों ने गणित एवं हिंदी को अपना पसंदीदा विषय बताया। कलेक्टर ने बताया कि प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को जिले के सभी विद्यालयों में पुस्तक वाचन गतिविधि आयोजित की जाएगी, जिससे विद्यार्थियों में पढ़ने की रुचि, भाषा दक्षता एवं अध्ययन की आदत विकसित हो सके।

इसे भी पढ़े..  कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने पंचायत विभाग के विकासमूलक कार्यों का समीक्षा कर योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए पीएम आवास के कार्यों में तेजी लाने तथा फील्ड में जाकर हितग्राही को हरसंभव मदद करने के निर्देश मनरेगा के मोर गांव मोर पानी मोर तरिया थीम पर नवीन तालाब बनाकर स्वसहायता समूह को आजीविका कार्य देने के निर्देश एससी, ओबीसी और मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण, डीएमएफ और अन्य निर्माण की समीक्षा कर समय सीमा में कार्यों को गुणवत्तासहित पूर्ण करने के निर्देश

इसी क्रम में कलेक्टर ने बिलाईगढ़ विकासखंड के सेजेस स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पवनी का निरीक्षण किया। उन्होंने स्मार्ट क्लास का अवलोकन किया तथा विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से विषयवार प्रश्न पूछे। एफए-1 के अनुसार पाठ्यक्रम पूर्ण होने की जानकारी ली। कलेक्टर ने कक्षा 10वीं के गणित विषय के ‘रियल नंबर्स’ अध्याय से संबंधित प्रश्न ब्लैकबोर्ड पर लिखकर विद्यार्थियों से हल कराया। संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर संबंधित शिक्षक को ब्लैकबोर्ड पर सरल तरीके से समझाने तथा कमजोर विद्यार्थियों के लिए अलग से बेसिक कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वयं ब्लैकबोर्ड पर प्रश्न लिखकर विद्यार्थियों से उसका समाधान कराया तथा शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़े..  सघन कुष्ठ खोज अभियान में लोगों क़ो सहयोग करने कलेक्टर ने की अपील

उन्होंने विद्यालय में नवीन प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या की भी जानकारी प्राप्त की। कक्षा 12वीं की बायोलॉजी एवं गणित कक्षाओं तथा कक्षा 10वीं की अंग्रेजी कक्षा का भी निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से अंग्रेजी पुस्तक का वाचन कराया तथा जिन विद्यार्थियों की रीडिंग कमजोर पाई गई, उनके लिए विशेष अभ्यास कराने के निर्देश प्रधान पाठक एवं शिक्षकों को दिए।

इसके पश्चात कलेक्टर ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलाईगढ़ का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से एचपीवी वैक्सीनेशन की जानकारी ली तथा पात्र छात्राओं का पालक की सहमति पर अधिक से अधिक टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कक्षा 9वीं में विद्यार्थियों से पुस्तक वाचन गतिविधि की जानकारी ली तथा अंग्रेजी विषय का पाठ पढ़वाकर उनकी रीडिंग क्षमता का परीक्षण किया। कमजोर विद्यार्थियों की अंग्रेजी पढ़ने की क्षमता में सुधार लाने के लिए शिक्षकों को विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़े..  टीचर नहीं ये तो है सुपरकॉप! अपराधियों में बसा है इनका खौफ, जानें सतना जीआरपी के राजेश राज की कहानी

विद्यालय निरीक्षण के उपरांत कलेक्टर ने भटगांव तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक सेवा केंद्र, नकल शाखा एवं कानूनगो शाखा का अवलोकन कर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। आरबीसी 6-4 प्रकरणों, स्वामित्व योजना की प्रगति तथा अन्य राजस्व कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उप पंजीयक कार्यालय का भी निरीक्षण कर अभिलेखों एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर ने अधिकारियों एवं शिक्षकों को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों की बुनियादी शिक्षा, भाषा दक्षता, गणितीय समझ एवं नियमित पुस्तक वाचन पर विशेष ध्यान दिया जाए। कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं संचालित कर उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाए तथा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाए। इस दौरान बिलाईगढ़ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) प्रफुल रजक, तहसीलदार कमलेश सिदार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण साहू व नरेश चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें

Recent Posts