हरदी धान खरीदी केंद्र का भाजपा नेताओ ने किया शुभारंभ

खबर शेयर करें

सारंगढ़। मोदी  की गारंटी में बनी प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसानों को कोई समस्या न हो इसके लिए समितिओ में प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया है। प्राधिकृत अधिकारियों के देख रेख में किसानों का धान खरीदा जाएगा। इसी तारतम्य में आज सुबह किसानो तथा भाजपा नेताओं की उपस्थिति में धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ खूटे,भाजपा नेता प्रदेश मंत्री अजा मोर्चा हरि नाथ खूंटे, प्राधिकृत अधिकारी/अध्यक्ष लखन लाल वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेद्र पटेल, वरिष्ठ नेता राम प्रसाद पटेल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हितेश अजगल्ले, पीताम्बर पटेल, कुमार टंडन, भानेश चौरगे, दीनाथ जोल्हे, अजय यादव,रामधन चौहान समिति प्रबंधक दुर्गेश साहू सहित बड़ी संख्या किसान उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें
इसे भी पढ़े..  ट्रेलर ने बाईक सवारों को जमकर टक्कर मार दी। साथ ही ट्रेलर के पहियों से एक युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।