स्वास्थ्य के क्षेत्र में ब्लॉक सारंगढ़ का बढ़ता कदम”
सारंगढ़ -श्रीमती पद्मिनी भोई साहू कलेक्टर जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के निर्देशानुसार डॉक्टर पुष्पेंद्र वैष्णव मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, श्री दीपक धारा जिला कार्यक्रम प्रबंधक,DAM श्री मनोज साहू एवं DTC श्रीमती ममता जोल्हे के मार्गदर्शन में डॉ.आर एल सिदार खंड चिकित्सा अधिकारी के कुशल नेतृत्व , के पी गोस्वामी NQAS जिला नोडल एवं एन एल इजारदार ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक के विशेष प्रबंध में सेवा संकल्प अभियान के तहत 18. 09.2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोड़म में जिला स्तरीय वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन की शुरुआत के साथ ही राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक का एसेसमेंट लगातार 4 स्वास्थ्य संस्थानों में संपन्न हुआ है 18 सितंबर को आयुष्मान आरोग्य मंदिर दानसरा ,19 सितंबर को आयुष्मान आरोग्य मंदिर बरदुला, 21 सितंबर को आयुष्मान आरोग्य मंदिर मौहाढोढ़ा एवं 22 सितंबर को आयुष्मान आरोग्य मंदिर नवरंगपुर । राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक का एसेसमेंट आगे आने वाले समय में इसी माह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हिर्री में 28 एवं 29 सितंबर को एवं उप स्वास्थ्य केंद्र केड़ार में 30 सितंबर 2026 को निर्धारित है इस तरह से ब्लॉक सारंगढ़ स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार उपलब्धि हासिल करने में कदम बढ़ाया है। इस कार्य के लिए NQAS ब्लॉक नोडल एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी भेड़वन श्री सी के पटेल,प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कनकबीरा श्री अरुण नायक एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी Godam श्री ओ पी कुर्रे के साथ हमारे ब्लॉक सारंगढ़ के सुपरवाइजर,CHO ,RHO JSA, मितानिन कार्यक्रम के MT एवं मितानिन सभी का आपसी सहयोग महत्वपूर्ण रहा है।