सेवा संकल्प अभियान के तहत तुर्की तालाब के पास चला स्वच्छता अभियान जनप्रतिनिधियों और नगर पालिका की टीम ने साफ-सफाई कर दिया स्वच्छता एवं जनभागीदारी का संदेश

खबर शेयर करें

सारंगढ़–बिलाईगढ़, । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को सारंगढ़ नगर स्थित तुर्की तालाब के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में जनप्रतिनिधियों, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों एवं स्वच्छता कर्मियों ने सहभागिता करते हुए तालाब परिसर तथा आसपास के सार्वजनिक क्षेत्र की साफ-सफाई की।

अभियान के दौरान तालाब के किनारे एवं आसपास फैले कचरे, प्लास्टिक तथा अन्य अपशिष्ट को एकत्र कर क्षेत्र को स्वच्छ किया गया। साथ ही नागरिकों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फेंकने तथा गीले और सूखे कचरे के उचित निपटान के प्रति जागरूक किया गया।

इसे भी पढ़े..  108 एम्बुलेंस चालकों की मनमानी खत्म होगी, हर घटना पर स्मार्ट सिटी से होगी निगरानी, ​​सागर प्रशासन करेगा कंट्रोल

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर शहर का निर्माण केवल प्रशासन या नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने तथा स्वच्छता के प्रति दूसरों को भी प्रेरित करने की अपील की।

इसे भी पढ़े..  प्राकृतिक आपदा की संभावित जानकारी देगा सचेत, दामिनी और मेघदूत ऐप

नगर पालिका की टीम द्वारा स्वच्छता अभियान के माध्यम से तालाबों, सार्वजनिक स्थलों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और लोगों को नियमित रूप से स्वच्छता गतिविधियों से जोड़ना रहा।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस पहल में उपस्थित सभी लोगों ने स्वच्छ सारंगढ़ और स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता देने का संदेश दिया।


खबर शेयर करें

Recent Posts