सेवा संकल्प अभियान के तहत पुलिस ने चलाया यातायात जागरुकता अभियान
सारंगढ आज सारंगढ के बस स्टैंड में सेवा संकल्प अभियान के तहत पुलिस ने यातायात जागरुकता अभियान. कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल जिला पंचायत सीईओ तिवारी जिला शिक्षा अधिकारी पटेल एसडीएम सांरगढ साहू एसडीओपी सारंगढ व सिटी डीएसपी मंचस्थ रहे कार्यक्रम में अतिथियों के सम्मान के बाद मंच से अतिथियों ने हेलमेट पहनने व सडक सुरक्षा व सडक यातायात नियमों का पालन करने पर जोर दिया।कार्यक्रम में सीपीएम कालेज के छात्र छात्राओं ने सडक सुरक्षा व दुर्घटना से बचाव व हेलमेट के महत्व व नशे की हालत में वाहन ना चलाने की थीम पर एक सुन्दर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया वहीं छत्तीसगढ लोक कला मंच पण्डरीपाली द्वारा मोर धरती दाई के अचरा
विषय पर व अरपा पैरी के धार इत्यादि पर अनुपम प्रस्तुति दिया ।अंत में पत्रकारों व नागरिकों को हेलमेट वितरण किया गया व आभार प्रदर्शन करते हुए एसपी सुनील शर्मा ने पुन: सडक सुरक्षा नियमों के पालन की अपील किया ।
