एग्रीस्टेक परियोजना अंतर्गत सीएससी ऑपरेटर को दिया गया प्रशिक्षण प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के एग्रीस्टेक परियोजना में कृषकों का बनेगा कृषक आईडी

खबर शेयर करें

सारंगढ़ बिलाईगढ़ / भारत सरकार कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना अंतर्गत एग्रीस्टेक परियोजना के तहत सम्पूर्ण देश में किसान हित में डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से नवाचार किया जा रहा है। एग्रीस्टेक परियोजना अंतर्गत आगामी चरण में सभी कृषि भूमि धारक का कृषि भूमि पहचान पत्र (फॉर्मर आई.डी.) का निर्माण किया जाना है। इस संबंध में कलेक्टर धर्मेश साहू के मार्गदर्शन में जिला कार्यालय सभाकक्ष में रवि सिंह सीएससी जिला प्रबंधक के द्वारा जिले के सभी सीएससी ऑपरेटर को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख एस.के. टण्डन, अधीक्षक भू-अभिलेख की उपस्थिति में जिले के समस्त लोक सेवा केन्द्रों ऑपरेटर को फॉर्मर रजिस्ट्री का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

इसे भी पढ़े..  वन परिक्षेत्र में हाथी ने एक बार फिर से जमकर उत्पात मचाया है। बंगुरसिया समेत आसपास के 4 गांव में 9 कच्चे मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया

फॉर्मर रजिस्ट्री मोबाईल एप्प से किसानों को मिलेगा सुविधा

फॉर्मर रजिस्ट्री मोबाईल एप्प के माध्यम से किसान स्वतः पंजीयन कर सकते हैं या लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से अपना पंजीयन करवा सकते हैं। इस योजना से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, कृषि मशीनीकरण योजना जैसे केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं के लिए किसानों को सीधा लाभ प्राप्त हो सकेगा।


खबर शेयर करें

Recent Posts

खनिज और शराब के अवैध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने ली कानून व्यवस्था और सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक होली पर्व के मद्देनजर शांति व्यवस्था , यातायात, प्रकृति और नागरिकों के जानमाल की सुरक्षा के मद्देनजर वन, राजस्व व पुलिस अधिकारियों को निर्देश सारंगढ़ के भारत माता चौक के पास होने वाले गतिविधियों पर एसडीएम को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश सारंगढ़ में धरना- प्रदर्शन, पुतला दहन के लिए एसडीएम को वैकल्पिक स्थान चिन्हाकित करने के निर्देश सारंगढ़ बस स्टैंड के पास नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़ी टैक्सी और वाहनों पर चालानी कार्रवाई करने के निर्देश