प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की

खबर शेयर करें

 06 DEC 2024 9:12AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज डॉ. बाबासाहेब अम्‍बेडकर को उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि समानता और मानवीय गरिमा के लिए डॉ. अंबेडकर का अथक संघर्ष पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

प्रधानमंत्री ने एक एक्स पोस्ट में कहा;

इसे भी पढ़े..  सिंघल क्रेशर पर मेहरबान है अफसर

“महापरिनिर्वाण दिवस पर, हमारे संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रतीक डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर को हम नमन करते हैं।

समानता और मानवीय गरिमा के लिए डॉ. अंबेडकर का अथक संघर्ष पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। आज, जब हम उनके योगदान को याद करते हैं, तो हम उनके सपने को पूरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराते हैं।

इस वर्ष की शुरुआत में मुंबई में चैत्य भूमि की अपनी यात्रा की एक तस्वीर भी साझा कर रहा हूँ। जय भीम!”


खबर शेयर करें

Recent Posts