विधायक कविता प्राण लहरे ने डॉ अंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित की

खबर शेयर करें

सारंगढ बिलाईगढ़। संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक कविता प्राण लहरे ने पूजा अर्चना कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। विधायक कविताप्राण लहरे ने महापरिनिर्वाण दिवस के पावन अवसर पर अपने गृह ग्राम कोसमकुंडा में भारतीय संविधान निर्माता बाबा डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद कर उनके विशाल प्रतिमा का पूजा अर्चना कर कार्यकर्ताओं सहित श्रद्धां सुमन अर्पित किए ।विधायक कविता प्राण लहरे ने बाबा साहब के द्वारा विश्व कल्याण के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए सभी को उनके बताएं मार्ग का अनुकरण कर अपने जीवन में आत्मसात करने की बातें कही । उक्त कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि प्राण लहरे, शांति बंजारे ,मिथिलेश लहरे , डेविड जांगड़े ,अरविंद मनहर ,प्रिया लहरे,विवेक टंडन, गौतम, बिट्टू टंडन सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


खबर शेयर करें
इसे भी पढ़े..  सेवा पखवाड़ा : 28 सितंबर को सारंगढ़ में होगा स्वास्थ्य शिविर और निशुल्क उपकरण वितरण जुलाई 2025 में जो नाप दिए थे केवल वही बुजुर्ग होंगे लाभान्वित

Recent Posts