कलेक्टर धर्मेश साहू जिले के धान संग्रहण व्यवस्था के लिए स्थल का निरीक्षण किया

IMG-20241206-WA0020
खबर शेयर करें

 

सारंगढ़ बिलाईगढ कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने जिले के 65 प्राथमिक कृषि साख समितियों के 86 उपार्जन केंद्रों में किसानों से की जा रही धान खरीदी से प्राप्त धान के संग्रहण के लिए सारंगढ़ और बरमकेला ब्लॉक क्षेत्र में स्थल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने सारंगढ़ में रानीसागर के पास अंत्यावसायी के टीसीपीसी केंद्र और स्टेट वेयर हाउस लेंध्रा का निरीक्षण किया। इसी प्रकार बरमकेला के राइस मिल और आसपास के सरकारी भूमि का मुआयना किया। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों कर्मचारियों को सरकारी भूमि के नापजोख करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम प्रखर चंद्राकर, डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू, खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह, तहसीलदार शनि पैकरा, मार्कफेड अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, पटवारी आदि उपस्थित थे।


खबर शेयर करें

Recent Posts