डॉक्टर आपके द्वार की टीम चिन्हित गांवों में 9 दिसंबर को करेंगे इलाज

doctor
खबर शेयर करें

सारंगढ़ बिलाईगढ़  मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) वाहन से डॉक्टर आपके द्वार की टीम ग्रामीणों के इलाज के लिए 9 दिसंबर को जिले के बरमकेला ब्लॉक के ग्राम बंधनपुर, सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम बटाऊपाली अ और भड़ीसार , बिलाईगढ़ ब्लॉक के ग्राम बलौदी और खुरसुला में स्वास्थ्य सेवाएं देंगे। प्रत्येक एमएमयू वाहन में चिकित्सक, स्टॉफ नर्स, फार्माशिष्ट उपलब्ध रहेंगे। एमएमयू वाहन में वजन, खून की मात्रा हीमोग्लोबिन जांच, बल्ड प्रेशर और श्वास (ऑक्सीमेट्री) जांच सुविधाओं के साथ निशुल्क दवा वितरण व्यवस्था रहेगी।


खबर शेयर करें

Recent Posts