कलेक्टर धर्मेश साहू ने बिलाईगढ़ क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया

खबर शेयर करें

सारंगढ़ बिलाईगढ़,  कलेक्टर धर्मेश साहू और परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान ने विगत दिवस बिलाईगढ़ ब्लॉक में विभिन्न कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर धर्मेश साहू ने सर्वप्रथम आत्मानद स्कूल पवनी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने लम्बे समय से अनुपस्थित शिक्षकों पर कार्यवाही करने एवं प्रयोगशाला को साफ रखने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने आंगनबाडी केंद्र के पवनी में बच्चों की दर्ज संख्या की जानकारी के साथ स्वास्थ्य परीक्षण, आंगनबाडी की गतिविधि, बालगीत, खेलकूद, पूरक पोषण आहार के बारे मे भी जानकारी ली। उन्होंने ग्राम खजरी में सामुदायिक शौचालय के निरीक्षण के दौरान पंचायत के सरपंच और सचिव को सफाई के निर्देश दिये। कलेक्टर ने गौठान को गौशाला के रूप मे परिवर्तित करने प्रस्ताव मंगाया। ग्राम पंचायत बांसउरकुली में आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित छात्रावास का निरीक्षण किये तथा महिला स्वसहायता समूह की गतिविधियों को देखते हुऐ उनको प्रेरित भी किये। दौरे में कलेक्टर ने सभी अधिकारी कर्मचारी को समझाइश दी कि शासन के किसी भी कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिलाईगढ़ वर्षा बंसल, तहसीलदार कमलेश सिदार,
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत प्रतीक प्रधान एवं अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।


खबर शेयर करें
इसे भी पढ़े..  *पूर्व पीएम वाजपेयी के जयंती पर नगरपालिका सारंगढ़ ने मनाया सुशासन दिवस* सारंगढ़ बिलाईगढ़, 25 दिसंबर 2025/छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तराखंड राज्य निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर नगरपालिका परिषद सारंगढ़ द्वारा अटल परिसर में सुशासन दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अतिथियों ने पूर्व पीएम वाजपेयी के आदमकद प्रतिमा में माल्यार्पण करते हुए अपनी श्रद्धा व्यक्त कीं। साथ ही इस दौरान छत्तीसगढ़ के 115 नगरीय निकायों में अटल परिसर का वर्चुअल लोकार्पण मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय प्रशासन विकास मंत्री अरूण साव की उपस्थिति में किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने कहा कि वाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया है। उनका निर्णय मानवीय मूल्यों पर आधारित था। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना उनकी देन है और पंचायती राज में उन्होंने मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने ग्रामीण भारत को मुख्य धारा में जोड़े। हम अपने जिले, नगर, गांव, जन-जन तक शासन की योजनाओं को पहुंचाने में सहयोग करें। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय, सदस्य शिवकुमारी साहू, पूर्व विधायक कामदा जोल्हे, सत्ताधारी दल के जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, अजय गोपाल, वरिष्ठ नागरिक केके बेहार, पत्रकारगण भरत अग्रवाल, यशवंत ठाकुर, ओंकार केशरवानी, प्रशांत प्रधान, रायगढ़ सांसद प्रतिनिधि अरूण गुडडू यादव, दुर्गा ठाकुर, वेदराम जांगड़े, मनोज जायसवाल, अविनाश पुरी गोस्वामी, राजेश जायसवाल, देवेन्द्र रात्रे, जय बानी, मयूरेश केशरवानी, सीएमओ ज्ञानपुंज कुलमित्र, सब इंजीनियर उत्तम कंवर, सहायक ग्रेड 2 रोशन यादव सहित बड़ी संख्या में नगरपालिका के कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Recent Posts