13 दिसंबर को सरकार के 1 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य कार्यक्रम की तैयारिया,,,,।

खबर शेयर करें

रायपुर। राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज भाजपा की अहम बैठक संपन्न हुई. बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जानकारी दी कि यह बैठक 13 दिसंबर को सरकार के 1 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर थी. उन्होंने बताया कि इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रायपुर आएंगे.

इसे भी पढ़े..  कलेक्टर डॉ. संजय ने पशुधन, मत्स्य और उद्यानिकी विभाग के कार्यों का समीक्षा किया गौधाम योजना के तहत प्रत्येक ब्लाक में 10 सड़क किनारे के गोठानों का चिन्हांकन करें कृत्रिम गर्भाधान को बढ़ाने के निर्देश मोबाइल वेटनरी यूनिट 1962 में पशुओं के उपचार, टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान को बढ़ाने एवं उसका व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश पशुपालन, मछली पालन और उद्यानिकी विभाग में केसीसी प्रकरणों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए

अरुण साव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को मिलेगा. राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भर के कार्यकर्ता जुटेंगे. कार्यक्रम में सरकार द्वारा 1 साल में पूरे किए गए मोदी की गारंटी की प्रदर्शनी लगाई जाएगी. संगठन के कार्यक्रम को लेकर सभी वरिष्ठ नेताओं से चर्चा हुई.

इसे भी पढ़े..  रायपुर : व्यवहार न्यायाधीश परीक्षा-2023 के परिणाम घोषित

बता दें कि 13 दिसंबर को साय सरकार का एक साल पूरा होने जा रहा है. रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में जनादेश कार्यक्रम की तैयारियां की गई है. इस कार्यक्रम में जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे. इसके लेकर राज्य सरकार की तरफ से विशेष तैयारियां की गई है.


खबर शेयर करें

Recent Posts