तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जबरदस्त टक्कर मारी जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही हुई मौत।

खबर शेयर करें

कोरबा. कोरबा जिले में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. कटघोरा मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक पर सवार दो अन्य लोगों समेत कार का चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गए. कार इतनी तेज रफ्तार में थी कि बाइक को टक्कर मारते हुए न्यायालय की बाउंड्री वॉल में जा घुसी, जिससे दीवार भी टूट गया और का सामने  का हिस्सा भी बुरी तरह  से क्षतिग्रस्त हो गया. .हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. वहीं मृतक की पहचान कटघोरा वार्ड-3 निवासी रविकांत बंजारे (22 वर्ष) के रूप में हुई. परिवार में मातम छा गया और पूरी तरह से हादसे की खबर पा कर परिवार के लोग सदमे में है  फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक युवत के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और घटना की जांच में जुट गई है.


खबर शेयर करें
इसे भी पढ़े..  नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चार घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

Recent Posts