नगरदा में 16 दिसंबर को होगा जिला स्तरीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता : इच्छुक दल हो सकते हैं शामिल

खबर शेयर करें

सारंगढ़ बिलाईगढ़,/आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा इस वर्ष जिले में 16 दिसंबर को अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर ” का आयोजन विकास खण्ड बिलाईगढ़ के ग्राम नगरदा में प्रातः 11 बजे से हॉयर सेकेण्डरी स्कूल प्रांगण में आयोजित किया गया है, जिसमें वर्ण भेद रहित, सामूहिक भोज, सम्भाषण एवं शिक्षाप्रद कार्यक्रम किया जाना है। इस दौरान लोकनृत्य (पंथी दल) का प्रदर्शन भी किया जायेगा, जिसके दलों में से एक दल का चयन भी किया जाना है, जिसे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने हेतु जिले से भेजा जायेगा। सहायक आयुक्त आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग ने इस कार्यक्रम में पंथी नृत्य दलों को प्रस्तुति देने हेतु आमंत्रित किया है। यह गरिमामयी ” अस्पृश्यता निवारणार्थ स‌द्भावना शिविर, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, समाज सेवियों, पत्रकार बंधुओं एवं प्रबुद्धजनों तथा जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न होगा।


खबर शेयर करें
इसे भी पढ़े..  *पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 31 दिसंबर तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित* सारंगढ़-बिलाईगढ़, 7 दिसंबर 2024/ आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों से 31 दिसंबर 2024 तक ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। छात्रवृत्ति हेतु पात्र विद्यार्थी वेबसाईट पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन http://postmatric-scholarship.cg.nic.in पर ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी अपने जिले के कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से प्राप्त की जा सकती है।

Recent Posts