कोचिंग संचालक नाबालिग छात्रा को लेकर हुआ फरार  छात्रा की मां ने पुलिस में की शिकायत ।

खबर शेयर करें

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक कोचिंग संचालक नाबालिग छात्रा को लेकर फरार हो गया. छात्रा की मां ने पुलिस से शिकायत की है. पुलिस दोनों की तलाश कर रही है. छात्रा उसी कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करती थी.

गुरु और शिष्य का रिश्ता बड़ा ही पवित्र माना जाता है. इसी पवित्र रिश्ते की विश्वास पर माता और पिता अपने बेटियों को पढ़ने के लिए भेजते हैं. लेकिन इसी रिश्ते में जब इश्क और मोहब्बत जुड़ जाए तब यह रिश्ता बदनाम हो जाता है. ऐसा ही कुछ गाजीपुर के एक कोचिंग संचालक ने किया है, जो उसके कोचिंग में पढ़ने आने वाली एक अपनी शिष्या को ही लेकर फरार हो गया. छात्रा के परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है.

इसे भी पढ़े..  रायपुर : पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या के मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित 

मामला गाजीपुर जिले के सुहवल थाना क्षेत्र के एक गांव का है. यहां एक युवक के द्वारा गांव में कोचिंग का संचालन किया जाता रहा है. इस कोचिंग सेंटर में गांव की ही एक 17 वर्ष की बालिका जो 11 वी की छात्रा है, वह भी कोचिंग करने के लिए जाती थी. इसी पढ़ाई के दौरान कोचिंग संचालक और छात्रा के बीच प्यार हो गया. फिर वह जमाने की परवाह किए बगैर गुरु और शिष्य के रिश्ते को दरकिनार कर फरार हो गए. पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है.

पढ़ने गई छात्रा कोचिंग सेंटर से वापस नहीं आई

घटना की जानकारी लड़की की मां ने सुहवल पुलिस को दी. उसने बताया है कि यह घटना 9 दिसंबर की शाम 7 बजे की है, जब उनकी बेटी कोचिंग से वापस नहीं आई. वह उसे खोजते-खोजते कोचिंग संचालक के घर पहुंची. वहां पर संचालक के मां और भाई से मुलाकात हुई. उन्होंने इस बात की शिकायत किया तो कोचिंग संचालक के भाई ने स्वीकार किया कि उनकी लड़की को उनके भाई लेकर कहीं चला गया है.इसके बाद उन लोगों ने काफी खोजबीन किया और 2 से 3 दिनों तक इंतजार भी किया.

इसे भी पढ़े..  कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने किसानों के रबी फसल का किया अवलोकन कलेक्टर ने कृषि अधिकारी को कृषि विभाग के योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए लिमगांव में 44 किसान 65 एकड़ में कर रहे मूंगफली की खेती रबी सीजन में मूंगफली की खेती, कम पानी में ज्यादा आमदनी

मां की तहरीर पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

जब उनकी लड़की और कोचिंग संचालक वापस नहीं आए तब उन्होंने 13 दिसंबर को सुहवल थाने में कोचिंग संचालक के खिलाफ तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया है. उन्होंने पुलिस से अपनी बेटी को जल्द से बरामद करने की गुहार लगाई है. पुलिस ने मां की तहरीर पर कोचिंग संचालक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई बढ़ाते हुए छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस दोनों की तलाश में जुड़ गई है. इस दौरान पुलिस के द्वारा किशोरी और युवक के मोबाइल को सर्विलांस के जरिए ट्रेस करने के बाद प्रयास किया जा रहा है, लेकिन युवक का मोबाइल स्विच ऑफ होने के कारण ट्रेकिंग में समस्या आ रही है.

इसे भी पढ़े..  घर के टॉयलेट सीट में 6 फीट का कोबरा बैठा हुआ मिला। घर के एक सदस्य ने जब बाथरुम खोला तब सांप की फुंकार सुनकर वह डर गया।

सौ.tv9


खबर शेयर करें

Recent Posts