नेशनल हाइवे पर तड़के हुए सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत,,,

खबर शेयर करें

 कोरबा। ऊर्जाधानी में सड़क हादसों पर लगाम कसती नजर नहीं आ रही है. ताजा घटनाक्रम में पाली थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर तड़के हुए सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. पाली पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डुमरकछार मार्ग पर सुबह 5 बजे ट्रक और ट्रेलर में जबरदस्त भिड़ंत हो गई. दोनों गाड़ियां बिलासपुर की ओर जा रही थीं, जिनमें तेज गति से ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित होने से भिड़ंत हो गई. हादसे में ट्रेलर चालक व हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों सगे भाई थे.

इसे भी पढ़े..  डभरा-चंद्रपुर मुख्य मार्ग पर ग्राम पुटीडीह के पास इक्को वाहन पलट गया ।

सूचना बाद मौके पर पाली पुलिस व 112 की टीम पहुंची. घायल ट्रक चालक को 108 एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. दूसरी तरफ घंटों की मशक्कत के बाद ट्रेलर में फंसे ड्राइवर व हेल्पर की बॉडी को क्रेन व गैस कटर के माध्यम से निकाला गया.

इसे भी पढ़े..  सड़क, भवन के निर्माण कार्यों में सख्त हुए कलेक्टर, गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं के निर्देश दिए कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने निर्माण कार्य के दौरान एसडीओ और इंजीनियर को मौके पर रहने के निर्देश दिए कंपोजिट बिल्डिंग के कार्य 30 अगस्त 2026 तक पूर्ण करें सारंगढ़ में एसडीएम बिल्डिंग और नवीन तहसील के नींव और कालम का कार्य समय सीमा में गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश बिलाईगढ़ में एसडीएम बिल्डिंग और नवीन तहसील भूतल व छत की शटरिंग को मई 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश

सौ.लल्लूराम.कॉम


खबर शेयर करें

Recent Posts