युवक के होश तब उड़ गए जब उसे पता चला कि उसका नंबर एक अश्लील वेबसाइट में रजिस्टर्ड हो गया था.

9f45571daf9cae4cd583d8f76e6a0f3f1729834078896925_9
खबर शेयर करें

उत्तर प्रदेश के नोएडा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक के पास पिछले दो महीने से अनचाहे कॉल आ रहे थे. यही नहीं, उसकी ई-मेल आईडी पर भी आपत्तिजनक सामान के मैसेज और इन्काइरी को लेकर भी मैजेस आ रहे थे. युवक के होश तब उड़ गए जब उसे पता चला कि उसका नंबर एक अश्लील वेबसाइट में रजिस्टर्ड हो गया था.

युवक परेशान होकर सेक्टर-58 के थाने पहुंचा. वहां उसने सारी बात पुलिस को बताई. कहा किसी ने उनके मोबाइल नंबर का दुरुपयोग किया है. वो लगातार आ रहे अश्लील फोन कॉल्स और मैसेज से परेशान हो गया है.

पीड़ित युवक का नाम रजनीश है. उसने बताया- मैं सेक्टर-62 के एक कार्यालय में नौकरी करता हूं. सबसे पहला कॉल उसे 3 अक्टूबर को आया. फोन करने वाले ने अपना नाम अमन बताया और कहा कि आप हमसे होम लोन ले सकते हैं. मैंने फोन काट दिया. फिर 7 अक्टूबर को इंडिया मार्ट से चार कॉल आईं. उन्होंने कहा कि मैंने अश्लील सामान का ऑर्डर दिया है. मैंने रॉन्ग नंबर कहकर फोन काट दिया

अश्लील वेबसाइट पर अकाउंट बना

फिर थोड़ी देर बाद We Are P*** वेबसाइट से मेल आईडी पर मैसेज आया कि मेरे नंबर से अकाउंट कन्फर्म हो गया है. 10 अक्टूबर को लेंडिंगकार्ट से भी इसी तरह का फोन आया कि मैंने लोन के लिए अप्लाई किया है. इसके लिए उन्होंने मुझसे दस्तावेज मांगे. इसके बाद से लगातार कभी स्वीगी तो कभी ब्लिंकइट, कभी फ्लिपकार्ट तो कभी ई-कार्ट से मुझे बार-बार अश्लील सामान ऑर्डर करने के कन्फर्मेशन वाले मैसेज आ रहे हैं. मैं अब फोन और इन मेल से परेशान हो चुका हूं.

सौ.tv9

 


खबर शेयर करें

Recent Posts