समाज कल्याण विभाग ने वरिष्ठ जनों का सम्मेलन सह सम्मानित किया

खबर शेयर करें

सारंगढ़ । 19 दिसंबर को कलेक्टर महोदय के निर्देशन में सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने पर समाज कल्याण विभाग द्वारा सारंगढ़ के ग्राम पंचायत कोसीर भाटागांव में सियान सम्मेलन सह सियान सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच श्रीमती पूजा लहरें , उप संचालक समाज कल्याण विनय तिवारी, जिपं सदस्य के प्रतिनिधि नंदू लहरें एवं अन्य अतिथियों द्वारा भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया ।

कार्यक्रम में आयुष विभाग के समन्वय से उपस्थित वरिष्ठ जनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, औषधियों का वितरण भी किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज कल्याण विभाग के अधिकारी ने बताया कि – वरिष्ठजनो ने सदैव से समाज को दिशा दिखाने का कार्य किया है सभी समाज में वे सम्माननीय है । वरिष्ठजनों के संरक्षण और पुनर्वास की दिशा में संचालित कार्यक्रमों तथा योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए जन सहभागिता का आह्वान किया ।

इसे भी पढ़े..  पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दोषियों पर सख्त कार्यवाही हेतु प्रेस क्लब ने सौंपा ज्ञापन

श्री तिवारी ने कार्यक्रम में स्थानीय भारत माता वाहिनी समूह को नशा मुक्त भारत निर्माण तथा नशापान के विरुद्ध व्यापक जनजागृति लाने हेतु प्रोत्साहित किया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरपंच श्रीमति पूजा लहरें ने कहा कि वरिष्ठजन हमेशा से हमारे मार्गदर्शक रहे है । उन्होंने नशा मुक्ति हेतु समाज कल्याण विभाग के प्रयासों की सराहना की ।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी वरिष्ठजन, दिव्यांगजन, समस्त जनप्रतिनिधियों के साथ उपस्थित ग्रामीणों को नशा मुक्ति हेतु समाज शपथ संकल्प दिलाया । आयोजन में उपस्थित लगभग 220 वरिष्ठ नागरिकों का तिलक लगाकर शॉल, श्रीफल भेंट कर आत्मीय सम्मान किया गया साथ ही पंचायत के सक्रिय वृद्ध जन जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया, उनका भी सम्मान किया गया।
इस अवसर पर आयुष मेडिकल अधिकारी डॉ वसीम खान, सेवानिवृत शिक्षक रामरतन रात्रें, राम निवास खूंटे,रामलाल सुमन, पूर्व सरपंच पंचराम लहरें, आयुष सुपरवाइजर जी पी शर्मा, आर एच ओ बबीता मनहर, मीना कोसले, हेमंत साहू, भारत माता वाहिनी समूह विहान से सरिता लहरें, सुनीता रात्रें, परमिला लहरें , कार्यकर्ता योगेंद्र लहरें सहित सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें

Recent Posts