जंगल से गांव में घुसे घायल हाथी के उपचार के लिए रायपुर से मेडिकल टीम कोरबा पहुंची।

खबर शेयर करें

कोरबा. करतला वन मण्डल के जंगल से गांव में घुसे घायल हाथी के उपचार के लिए रायपुर से मेडिकल टीम कोरबा पहुंची है. जंगल सफारी रायपुर से पहुंची डॉक्टरों की टीम घायल हाथी को ट्रैक्यूलाइज कर इलाज कर रही है. आंख में काला कपड़ा डालकर इलाज किया जा रहा है. हाथी के पेट मे चोट के निशान है, धाव हो जाने के कारण वो चल नही पा रहा है. मौके पर कोरबा डीएफओ अरविंद पीएम और अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़े..  पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी की:महिला आयोग ने कहा -1 एकड़ जमीन और 3 हजार रुपए हर महीने दे भरण पोषण

करतला वन मण्डल में जंगल से घायल हाथी गांव के अंदर घुस गया था. जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ इक्कठा हो गई थी. जिसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया था.

एसडीओ सोनी एस के सोनी ने बताया कि चार दिनों तक हाथी पर निगरानी कर ईलाज किया जाएगा. वहीं इस इलाके में 15 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है, उनकी भी निगरानी की जा रही है.

इसे भी पढ़े..  रायपुर : छत्तीसगढ़ के कण कण में बसी हुई है भगवान श्रीराम की स्मृतियां - मुख्यमंत्री श्री साय

सौ.लल्लूराम.कॉम


खबर शेयर करें

Recent Posts