प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक हालत में पाए जाने के बाद दो बदमाश युवक उनसे पैसे की मांग,,

खबर शेयर करें

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक हालत में पाए जाने के बाद दो बदमाश युवक उनसे पैसे की मांग करते हैं और उन्हें परेशान करते हैं. वहीं एक युवक वीडियो बनाता रहता है. इस दौरान वो युवक युवती से छेड़खानी करने की कोशिश करता है और कपड़े भी नहीं पहनने देता है. वीडियो रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वा वाटरफॉल का बताया जा रहा है. वीडियो करीब एक सप्ताह पुराना है. वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह वीडियो कहां का है जिससे आरोपियों के साथ-साथ पीड़ितों की भी पहचान हो सके.

इसे भी पढ़े..  खराब खाद्य पदार्थों की शिकायत हेतु छत्तीसगढ़ सरकार की हेल्पलाइन 934059709 जारी किया है सभी जागरूक होवे और तत्तकाल इस नम्बर पर फोन करे होगी कार्यवाही,,,या कार्यवाही नही करने पर हमें बताये हम।करेंगे इनपर कार्यवाही,,। ,,

रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक चट्टान के नीचे प्रेमी जोड़े आपत्तिजनक हालत में दिखते है. इसी दौरान दो बदमाश युवक उनके पास आते हैं और उनकी तलाशी लेते हुए पैसों की मांग करने लगते हैं, गाली गलौज करते हैं और एक युवक उनका वीडियो बनाता रहता है. इस दौरान वो युवती के साथ भी अभद्रता करते हैं और छेड़खानी करने की कोशिश करते हैं.

बदमाश युवकों ने प्रेमी जोडे़ से मांगे पैसे

प्रेमी जोड़े उन्हें पैसा देने को भी तैयार हो जाते हैं और वीडियो बनाने के लिए मना करते हैं लेकिन बदमाश युवक वीडियो बनाते रहते हैं. दोनों युवक युवती को कपड़े भी नहीं पहनने देते हैं. इस दौरान युवक युवती उनके हाथ जोड़ते रहते हैं और कपड़ा पहन लेने के लिए कहते हैं. इसके आगे क्या हुआ उन बदमाशों ने युवक युवती के साथ क्या किया किसी को भी नहीं पता. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वा फॉल का है, जो करीब एक सप्ताह पुराना है.

इसे भी पढ़े..  लोटस पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव का कार्यकम हुआ संपन्न

वीडियो वायरल होने के बाद जांच में जुटी पुलिस

हालांकि इस घटना से संबंधित किसी भी तरह की शिकायत जिले के किसी भी थाने में दर्ज नहीं कराई गई. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अब सभी पर्यटक स्थलों के आसपास इस घटना के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है और पीड़ितों से अपील की है कि वो पुलिस के सामने आए. उनकी पहचान को गुप्त रखा जाएगा, पुलिस उनकी मदद करेगी, जिससे आरोपियों को सजा दिलाई जा सके. फिलहाल पुलिस का मानना है कि वीडियो से लग रहा है कि दुष्कर्म जैसी घटना नहीं हुई है. पीड़ित जब सामने आएंगे उसके बाद ही पूरा घटनाक्रम मालूम चलेगा यह वीडियो कहां का है और कब का है अभी ये भी साफ नहीं है.

इसे भी पढ़े..  रायपुर : छत्तीसगढ़ के 17 जिलों में ग्रामीण आबादी वाले रहवासियों को मिलेगा मालिकाना हक

सौ.tv9


खबर शेयर करें

Recent Posts