3 से 4 नकाबपोश लुटेरों ने कारोबारी के घर में लूटपाट की।

खबर शेयर करें

रायपुर. राजधानी में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. गंज थाना क्षेत्र में बीती रात 3 से 4 नकाबपोश लुटेरों ने कारोबारी के घर में लूटपाट की है. कारोबारी का घर क्राइम ब्रांच ऑफिस से महज 200 मीटर की दूरी पर है. घटना के दौरान जब चौकीदार ने लुटेरों को रोकने की कोशिश की, तो बदमाशों ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया. लुटेरे तीन लाख नगद और दो पहिया वाहन चोरी कर फरार हो गए

इसे भी पढ़े..  कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने प्राचार्यों की बैठक लेकर शिक्षा की गुणवत्ता तथा बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार के लिए निर्देश दिए 40 से 90 प्रतिशत परीक्षा परिणाम सुधार करने वाले स्कूलों को जिला प्रशासन की ओर से पुरस्कार छात्रों की उपस्थिति और परीक्षा परिणाम में सुधार के निर्देश दिए परीक्षा परिणाम सुधार नहीं होने पर कलेक्टर ने प्राचार्यों को दी कार्रवाई की चेतावनी कलेक्टर ने पालकों से अपील किया कि बच्चों के बेहतर भविष्य निर्माण के लिए नियमित रूप से स्कूल भेजें

जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच ऑफिस और गंज थाना से 200 मीटर दूर स्थित कारोबारी के घर में शनिवार रात डकैती हुई. तीन से चार नकाबपोश लुटेरे पूरी तैयारी के साथ घटना को अंजाम देने पहुंचे थे. चोरों ने दरवाजे पर लगे लोहे की जाली को उखाड़ फेंका, जिसके बाद अंदर घुसकर अलमारी तोड़ा और 3 लाख रूपए नगद निकाल लिए.

इसे भी पढ़े..  Delhiअंतर्राष्ट्रीय सहकारी गठबंधन (आईसीए) एक वैश्विक संगठन है जो दुनिया भर में सहकारी समितियों को एकजुट करता है, उनका प्रतिनिधित्व करता है और उनकी सेवा करता है।

लुटेरों के फरार होने से पहले घर के चौकीदार विनय पांडे ने रोकने की कोशिश की. इस दौरान बदमाशों ने चौकीदार के साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर मोबाइल, 10 हजार नगदी समेत दुपहिया वाहन लूट लिया. जिसके बाद लुटेरे पिस्तौल दिखाकर मौके से फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़े..  बालिकाएं स्वास्थ्य पर ध्यान दें और एनीमिया से मुक्त रहे : कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे

सौ.लल्लूराम.कॉम


खबर शेयर करें

Recent Posts