विष्णु की पाती में दानसरा राम मंदिर के जिक्र से खुश हैं दानी माताएं

IMG-20241223-WA0018
खबर शेयर करें

सारंगढ़ बिलाईगढ़ /मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार के 1 वर्ष पूरा होने पर राज्य की महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। जिले में राम मंदिर निर्माण में योगदान देने वाली हितग्राही महिलाओं को मुख्यमंत्री की ओर से भेजी गई “विष्णु की पाती” : छत्तीसगढ़ के जन मन के लिए, का वितरण किया गया। इस पाती में दानसरा राम मंदिर के जिक्र से दानसरा की महतारी वंदन योजना के हितग्राही माताएं खुश हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पाती में जिक्र करने और इस धार्मिक कार्य में सहयोग और संबल प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय को धन्यवाद दी हैं। उल्लेखनीय हैं कि हाल ही में कौशल्या साय ने दानसरा में निर्माणाधीन राम मंदिर का अवलोकन और निर्मात्री माताओं से मुलाकात की थी।


खबर शेयर करें

Recent Posts