मासूम बालक ने खेल खेल में घर में रखे कोसम के बीज को खा लिया. जिसके उसकी तबियत बिगड़ गई.हो गई मौत।

खबर शेयर करें

कोरबा. जिले में चार साल के मासूम बच्चे  की कोसम बीज खाने से मौत हो गई. बालको थाना क्षेत्र के दैहानपारा में मासूम बालक ने खेल खेल में घर में रखे कोसम के बीज को खा लिया. जिसके उसकी तबियत बिगड़ गई. परिजनों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर के लगातार प्रयास के बाद भी मासूम नहीं बच सका. बताया जा रहा है कि तेल निकालने के लिए डिब्बे में बीज रखा गया था. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़े..  रायपुर : ठाड़पथरा में पर्यटन को बढ़ावा देने विविध गतिविधियों का आयोजन

क्या है कोसम?

कोसम छत्तीसगढ़ का एक लोकप्रिय स्थानीय फल है, जिसे खट्टे-मीठे स्वाद के लिए खूब पसंद किया जाता है. इस फल का बाहरी हिस्सा हरे रंग के छिलके से ढका होता है. जिसे हटाने के बाद अंदर का संतरे रंग का गूदेदार हिस्सा खाया जाता है. आकार में यह जामुन जैसा होता है और इसके अंदर छोटे बीज पाए जाते हैं. जो जामुन या बेर के बीजों की तरह होते हैं.

इसे भी पढ़े..  रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायगढ़ में बनने जा रहे प्रदेश के सबसे बड़े नालंदा परिसर का करेंगे भूमिपूजन

हालांकि, कोसम के बीज जहरीले हैं या नहीं, इस पर अभी तक कोई पुख्ता शोध उपलब्ध नहीं है. यह एक अध्ययन का विषय बना हुआ है. फिर भी, कुछ मामलों में कोसम के बीज खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने और गंभीर घटनाएं सामने आई हैं. जिससे इसे सावधानी से खाने की सलाह दी जाती है.


खबर शेयर करें

Recent Posts