दो जुड़वा भाइयों की कुएं में लाश मिली है. दोनो कल दोपहर से गायब थे. जिसके बाद काफी देर तक खोजबीन की तो दोनों बच्चे कुएं में गिरे मिले।

खबर शेयर करें

धमतरी. जिले के कोकड़ी गांव में दो जुड़वा भाइयों की कुएं में लाश मिली है. दोनो कल दोपहर से गायब थे. जिसके बाद काफी देर तक खोजबीन की तो दोनों बच्चे कुएं में गिरे मिले. आशंका जताई जा रही है कि दोनों भाई खेलते-खेलते कुएं में गिरे हैं. घटना से गांव में शोक की लहर दौ़ड़ गई है. मामला कुरूद थाना इलाके का है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़े..  67562 किसानों ने 330863 एमटी धान का बिक्री किया

जानकारी के अनुसार, कोकड़ी गांव में सोमवार को 6 साल के जुड़वा भाई होरीलाल और डोमन साहू दोपहर से गायब थे. आसपास ढूंढने पर खंडहर नुमा घर के पास कुएं में दोनों बच्चे गिरे मिले.

देर रात रेस्क्यू कर गहरे कुएं से शवों को निकाल लिया गया. आशंका जताई जा रही है कि बच्चे खेलते-खेलते कुएं में गिरे हैं.

इसे भी पढ़े..  रायपुर : बाबा गुरू घासीदास के मनखे-मनखे एक समान का संदेश आज भी प्रासंगिक: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

सौ.लल्लूराम.कॉम


खबर शेयर करें

Recent Posts