क्रिसमस की रात सड़क हादसे में एक पुलिस आरक्षक की मौत हो गई.,

खबर शेयर करें

दुर्ग,,,, दुर्ग के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में क्रिसमस की रात सड़क हादसे में एक पुलिस आरक्षक की मौत हो गई. आरक्षक उपेंद्र तिवारी दुर्ग आईजी ऑफिस में पदस्थ था.और  ड्यूटी से घर लौटने के दौरान आरक्षक की बाइक सड़क किनारे ट्रांसफार्मर से जा टकराई . दुर्घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गया

इसे भी पढ़े..  रायपुर : पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

सूचना के बाद सुपेला और स्मृति नगर पेट्रोलिंग मौके पर पहुंची. तब तक 112 और 108 एंबुलेंस वहां पहुंच गई थी. जिसके बाद उपेंद्र को बेहोशी की हालत में ही तुरंत चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल हॉस्पिटल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद उसके शव को दुर्ग स्थित मरचुरी में रखवा दिया गया है. फिलहाल पुलिस द्वारा मर्ग कायम किया गया है.

इसे भी पढ़े..  रायगढ़ के धान खरीदी केन्द्र में फिर पहुंचा हाथी डेढ़ महीने में 8वीं बार आया

सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि उपेंद्र तिवारी बाइक CG 07 AW 2208 से बुधवार देर रात अकेले मोहन नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरि नगर स्थित अपने घर जा रहा था. आरक्षक हरि नगर से थोड़ा पहले क्रिश 2 होटल के पास पहुंचा, वहां सड़क किनारे लगे ट्रांसफर्मर से टकरा गया. इसके बाद उपेंद्र नाली में गिरा और उसका सिर फट गया.जिसे अस्पताल भर्ती करवाया गया जिसका डेथ हो गया,,

इसे भी पढ़े..  भारतीय सेना के सम्मान में बरमकेला में तिरंगा रैली : सैकड़ों देशभक्तों ने लगाए देशभक्ति के नारे

 


खबर शेयर करें

Recent Posts