कार में मारा धक्का, फिर रास्ते भर ढिशूम-ढिशूम, दोस्त बोला- 25 हजार दे नहीं तो…, सुनकर पुलिस भी हैरान

खबर शेयर करें

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक दोस्त ने अपने दोस्त के साथ कुछ ऐसा कर दिया जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते. दरअसल, एक युवक को पहले उसके ही दोस्त ने अगवा कर लिया. आरोपी ने पहले युवक को बंधक बनाया. फिर कार में डालकर दतिया तक ले गए. रास्ते भर उसके साथ जमकर मारपीट भी की. फिर रिहा करने के लिए पैसों की डिमांड की गई. जान बचाने के लिए युवक ने ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर किए. फिर आरोपी ने उसे छोड़ दिया. इसके बाद पीड़ित थाने  पहुंचा और पुलिस से मामले की शिकायत की.

इसे भी पढ़े..  उस्ताद अल्लाउद्दीन ख़ान संगीत महाविद्यालय से सैकड़ों नेशनल-इंटरनेशनल टैलेंट, गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी नाम दर्ज !

ग्वालियर में दिन दहाड़े अपहरण का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक युवक ने अपने ही दोस्त पर उसका अपहरण कर दतिया जिले के इंदरगढ़ ले जाकर बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है. फरियादी का कहना है कि उसने जब 25 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए तभी उसे मुक्त किया गया. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है.

दोस्त ने उधार लिए थे पैसे

ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में रहने वाले स्वप्निल शर्मा नाम के युवक ने उसके दोस्त और उसके साथियों पर अपहरण का सनसनीखेज आरोप लगाया है. युवक ने बताया कि उसके पिता की कुछ दिनों पहले तबियत खराब हो गई थी. उसे पैसों की जरूरत थी. तो उसने अपने एक दोस्त से 8000 रुपये उधार लिए थे और ब्याज सहित चुकाने की बात की थी. युवक ने बताया कि रविवार को अचानक मेरा दोस्त अपने कुछ साथियों के साथ आया और मुझसे पैसे मांगने लगा. मैंने रुकने के लिए कहा तो उसने मुझे गाड़ी में डाला और मुझे उठाकर ले गए.

इसे भी पढ़े..  बाजार में अकेले घूम रही थी लड़की, कॉन्‍स्‍टेबल ने पूछा नाम, बोली- मेरी मम्‍मी.. हरकत में आईं कई थानों की पुलिस

ये भी पढ़ें: Saurabh Sharma Case: रिश्तेदार के नाम पर जमीन, यहां छिपाई थी लाखों की कार, सौरभ शर्मा केस में फिर नया खुलासा

स्वप्निल ने बताया कि आरोपी मुझे इंदरगढ़ ले गए. रास्ते भर मारते रहे और फिर वहां एक कमरे में बंधक बनाकर बेल्ट से बहुत मारपीट की. उन्होंने कहा जब तक 25 हजार रुपये नहीं मिल जाते तब तक उसे छोड़ेंगे नहीं. उसके बाद स्वप्निल ने अपने किसी मित्र से बात कर पैसों की व्यवस्था की और उसे अभिषेक राणा नामक युवक के एकाउंट में ऑनलाइन ट्रांसफर किया, तब उन्होंने उसे छोड़ा. पुलिस ने बताया कि दो दोस्तों के बीच पैसों से जुड़ा मामला सामने आया है. हमने युवक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. मामले की जांच कर आरोपी युवकों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.

इसे भी पढ़े..  रायपुर : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नवनिर्वाचित विधायक श्री सुनील सोनी को विधानसभा सदस्यता की दिलाई शपथ

 

Source link


खबर शेयर करें

Recent Posts