बाघिन की मौजूदगी ने वन विभाग की चुनौती बढ़ा दी ।

खबर शेयर करें

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। मरवाही वनमंडल के जंगल में बीते कुछ दिनों से बाघिन की मौजूदगी ने वन विभाग की चुनौती बढ़ा दी है. हालांकि, जिले के पर्यटन स्थलों की ओर उसकी आमद नहीं होने से बाघिन को ट्रेक कर रहे अमले के लिए थोड़ी राहत भरी बात रही है

इसे भी पढ़े..  भारतीय सेना के सम्मान में बरमकेला में तिरंगा रैली : सैकड़ों देशभक्तों ने लगाए देशभक्ति के नारे

वाइल्ड लाइफ की टीम और वन कर्मी बाघिन की गतिविधि पर नजर बनाए हुए है. और बाघिन के गले में कॉलर आईडी लगे होने की वजह से उसके पल-पल की गतिविधियों का पता भी चल रहा है. यही वजह है कि वाइल्ड लाइफ, एटीआर और वन विभाग की टीम समय रहते लोगों को सतर्क करने में सक्षम है. खोडरी रेंज में मौजूद बाघिन ने गाय और बछड़े का शिकार किया है.

इसे भी पढ़े..  लोकसभा निर्वाचन में वाहन अधिग्रहण के लिए वाहन मालिकों से आवेदन आमंत्रित

डीएफओ रौनक़ गोयल मरवाही वनमंडल बाघ का विचरण मरवाही वन क्षेत्र में है, और निकटतम राजस्व ग्रामों जैसे उम्रखोई, करिआम इत्यादि में मुनादी करवाकर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है. पर्यटन स्थल लक्ष्मणधारा और जोझा के लिए वन विभाग का कोई एडवाइजरी जारी नहीं हुआ है. उधर विचरण भविष्य में रहेगा तो अलर्ट किया जाएगा. वन विभाग की टीम बाघ की निरंतर मॉनिटरिंग एवं ट्रैकिंग कर रही है.

इसे भी पढ़े..  स्वास्थ्य व्यवस्था में बढ़ोतरी के लिए कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने किया स्वास्थ्य विभाग का समीक्षा जिला हॉस्पिटल और सीएमएचओ कार्यालय के निर्माण को समय सीमा में मानक स्तर के साथ पूर्ण करने के निर्देश गर्भवतियों का पंजीयन कर हाईरिस्क प्रेग्नेंसी की नियमित जांच करने के निर्देश प्रति 3 माह में गर्भवतियों का पंजीयन अभियान चलाने के निर्देश अभियान चलाकर कुष्ठ, टीबी, ब्लड प्रेशर, शुगर मरीजों का चिन्हित कर इलाज करने के निर्देश

 


खबर शेयर करें

Recent Posts