Latest Jobs:12वीं पास के लिए सरकारी नौकरियां, एक्‍साइज कॉन्‍सटेबल बनने का मौका, फटाफट करें अप्‍लाई

खबर शेयर करें

Sarkari Naukri, Latest Jobs 2025: 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका है. इंटरमीडिएट करने वाले उम्‍मीदवारों को एक्‍साइज कॉन्‍सटेबल बनने का मौका है. अगर आप भी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर विजिट कर सकते हैं. इसके लिए मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन परीक्षा मंडल (MPESB)की ओर से एक्साइज कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है.

MPESB Vacancy 2025: 15 फरवरी से आवेदन शुरू
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन परीक्षा मंडल की एक्‍साइज कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी 2025 से शुरू होगी. आवेदन के इच्‍छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इस बात का ध्‍यान रखें कि आवेदन फॉर्म में करेक्‍शन के लिए 8 मार्च 2025 तक मौका दिया जाएगा. जहां तक आवेदन शुल्‍क की बात है तो सामान्य, ओबीसी वर्ग के अभ्‍यर्थियों को 500 रुपए तथा एससी, एसटी 250 रुपए का शुल्‍क देना होगा.

इसे भी पढ़े..  अंडे देने वाले या बच्चे देने वाले सांप, कौन अधिक खतरनाक? जानिए एक्सपर्ट की राय

MPESB Jobs Eligibility: क्‍या होनी चाहिए योग्‍यता
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन परीक्षा मंडल की एक्‍साइज कॉन्स्टेबल भर्ती के पदों पर आवेदन के लिए अभ्‍यर्थी का 12वीं पास होना जरूरी है. इसके अलावा शारीरिक योग्यता भी तय की गई है, जिसके तहत पुरुष अभ्‍यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 167.5 सेमी और उम्‍मीदवारों के सीने की चौडाई न्यूनतम 81 सेमी (5 सेमी फुलाव के साथ 86 सेमी) होनी चाहिए. इसी तरह महिला उम्‍मीदवारों की न्‍यूनतम लंबाई 152.5 सेमी होनी चाहिए.आवेदक की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग (एससी, एसटी, ओबीसी)के उम्‍मीदवारो को और सभी महिलाओं को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी.

इसे भी पढ़े..  सर्दी के मौसम में अमरूद की डिमांड काफी बढ़ जाती है. ऐसे में किसानों को इस फल से अच्छा मुनाफा कमाने का मौका मिलता है

Tina Dabi Story: नए साल पर UPSC 2015 की टॉपर टीना डाबी, उनकी IAS बहन को मिला ‘खास’ तोहफा

Sarkari Jobs Selection: कैसे होगा सेलेक्‍शन
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन परीक्षा मंडल के एक्‍साइज कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसके अलावा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा. इसके बाद इंटरव्यू होंगे इसी आधार पर फाइनल सेलेक्‍शन होंगे.

इसे भी पढ़े..  संत गुरु घासीदास जी का संदेश ‘मनखे-मनखे एक समान’ ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सारंगढ़ में गुरु घासीदास रजत जयंती समारोह का भव्य समापन समानता, सत्य और सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलकर ही समरस समाज का निर्माण संभव

HCL Jobs: बिना परीक्षा हिन्‍दुस्‍तान कॉपर लिमिटेड में नौकरी का मौका, जानें कौन कर सकता है अप्‍लाई?

Source link


खबर शेयर करें

Recent Posts