नशे की हालत में एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली

खबर शेयर करें

भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. नशे की हालत में एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़े..  कांग्रेसी अरुण व भाजपा के संजय के बीच कड़ा संघर्ष

यह पूरी घटना भानुप्रतापपुर से लगे ग्राम बोगर की है, जहां 35 वर्षीय युवक चंद्रकुमार नेताम ने आत्महत्या के इरादे से खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. आसपास के ग्रामीणों की सूचना पर भानुप्रतापपुर के SDOP प्रशांत पैकरा और थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख घटना स्थल पर पहुंचे. पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़े..  थाना प्रभारी कोतवाली कामिल हक के कुशल मार्ग दर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के पुलिस स्टाफ के द्वारा निम्न कार्यवाही में सफलता प्राप्त की गई।

मृतक चंद्रकुमार नेताम कोरर थाना क्षेत्र के बैजन पूरी का निवासी था. बताया जा रहा है कि वह पिछले दो महीनों से अपने भाई के पास बोगर में रह रहा था और पिछले पांच दिनों से घर से गायब था. वहीं रविवार को उसने अपने भाई के घर के सामने आत्महत्या कर ली.

इसे भी पढ़े..  रायगढ़ के धान खरीदी केन्द्र में फिर पहुंचा हाथी डेढ़ महीने में 8वीं बार आया

हालांकि, आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है. मृतक विवाहित था और उसके दो बच्चे भी हैं. फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है


खबर शेयर करें

Recent Posts