किसानों को धान खरीदी पूरी होते ही अंतर की राशि एकमुश्त दी जाएगी

खबर शेयर करें

बालोद. किसानों को धान खरीदी पूरी होते ही अंतर की राशि एकमुश्त दी जाएगी. यह घोषणा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की है. बता दें कि सीएम साय आज बालोद जिले के दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह घोषणा की.

इसे भी पढ़े..  सरिया त्रिस्तरीय पंचायत व निकाय चुनाव हेतु बैठक सम्पन्न जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण मालाकार के उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस सरिया की बैठक

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि सरकार के पास फंड की कोई कमी नहीं है. कार्यक्रम में सीएम सहित प्रदेश अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री ने आने वाले निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा और चुनाव के लिए तैयार रहने की अपील की. जिले के तीनों विधानसभा में जीत के लिए अभी से जुटने की बात कही.

इसे भी पढ़े..  30 मार्च को होगा कक्षा 6वीं में प्रवेश का उत्कर्ष प्राक्चयन परीक्षा उत्तीर्ण बच्चे निजी स्कूलों में छठवीं से बारहवीं तक निशुल्क पढ़ सकेंगे

बता दें कि भाजपा ने अपनी सरकार आने पर 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की घोषणा की थी. अभी केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों का मोटा धान 2183 रुपए और पतला धान 2203 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है. बाकी अंतर की राशि को लेकर अब सीएम साय ने बड़ी घोषणा की है. धान खरीदी पूरी होते ही अंतर की राशि किसानों के खातों में डाली जाएगी.

इसे भी पढ़े..  छग शिक्षक संघ ने मुख्य मंत्री से मुलाकात कियें

 


खबर शेयर करें

Recent Posts