67562 किसानों ने 330863 एमटी धान का बिक्री किया

खबर शेयर करें

सारंगढ़ । जिला कलेक्टर धर्मेश साहू के आदेश पर जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में 10 जनवरी 25 तक जिले के 67562 किसानों से 330863.80 एमटी धान खरीदी किया गया । लक्ष्य के विरुद्ध मोटा धान 111 807. 84 एमटी , पतला धान 6.04 एमटी , सरना धान 219049.92 एमटी धान की खरीदी की गई है । जिला खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह ने प्रेस को बताया कि – सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में पंजीकृत किसान में से 67562 किसानों के द्वारा धान विक्रय किया । अभी तक 75. 46 % कृषकों ने धान विक्रय किया है। जिला खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह ने यह भी बताया कि – सभी धान उपार्जन केंद्रों के लिए धान खरीदी करने के लिए बारदाना पर्याप्त है । खाद्य अधिकारी ने यह भी बताया कि – बफर लिमिट में 34 समितियां है । संग्रहण केंद्र का जारी डीओ, टीओ 259342. 00 एमटी रहा जिसमें 69570.00 एमटी धान समिति केंद्र से टीओ जारी किया जा चुका है वहीं समिति का जारी डीओ 189772.00 एमटी जारी हो चुका है । 10 जनवरी की स्थिति में समिति का जारी डीओ से 131436.80 एमटी धान का उठाव राइस मिलर्स के द्वारा किया जा चुका है। टीओ से 40028. 99 एमटी धान टीसीपीसी सारंगढ़ और हरदी धान संग्रहण केंद्र 84 ट्रकों से लाया जा चुका है । 75 % से अधिक किसानों के द्वारा धान का विक्रय किया जा चुका है ।


खबर शेयर करें
इसे भी पढ़े..  बच्चा की पहचान करने होगा DNA टेस्ट:बच्चे और उनके पिता का सैंपल लेकर होगी जांच, 

Recent Posts